{"_id":"6838abca97e4b6c64d01c444","slug":"11-players-from-pataudi-selected-for-pre-state-shooting-championship-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58708-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटौदी के 11 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटौदी के 11 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। चौथी हरियाणा प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पटौदी के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों ने दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की। सभी खिलाड़ी पटौदी के टारगेट स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के प्रशिक्षु हैं।
कोच गोपाल जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 से 26 मई तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें पटौदी के 14 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इसमें जूनियर कैटेगरी में निशानेबाज वैभव यादव ने 50 मीटर फ्री निशानेबाजी करते हुए 253/400 के स्कोर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया जबकि जूनियर महिला व युवा महिला कैटेगरी में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रिंयका व खुशी ने 11 वां स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही प्रतियोगिता में अकादमी के कुल 11 निशानेबाजों का राज्य स्तर प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है।