फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 People Fall Ill Immediately After Drinking Lassi in Phalendi Village

Gurugram News: फलेंडी गांव में लस्सी पीते ही बिगड़ी 11 लोगों की तबीयत

Fri, 22 May 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
11 People Fall Ill Immediately After Drinking Lassi in Phalendi Village
8 अस्पताल में भर्ती, बच्चों समेत सभी को उल्टी-दस्त, कुछ की हालत नाजुक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। गांव फलेंडी में शुक्रवार सुबह लस्सी पीने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
हालत गंभीर होने पर सभी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बीमार होने वालों में जिलसाना (6), आफरीन (7), जिलसान (2), राशिद (32), फरजाना (30), सरीदा (30), सरफुद्दीन (22), जिसान (8), आजाद (60), मिसरूपी (60) और राहुल (16) शामिल हैं। इनमें से 8 लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद घर पर इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार कुछ मरीजों की हालत में सुधार है लेकिन कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिवार की महिला जुबेदा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सभी लोगों ने एक साथ घर में बनी छाछ की लस्सी पी थी। शुरुआत में किसी को कोई परेशानी महसूस नहीं हुई, लेकिन कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर बीमार पड़ने लगे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जुबेदा ने कहा कि परिवार को किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। उनका कहना है कि आखिर किस कारण से सभी की तबीयत बिगड़ी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण लस्सी खराब हो गई होगी, जिससे यह स्थिति बनी। अल आफिया सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों में 4 बच्चे और 4 बड़े शामिल हैं। सभी मरीजों को उल्टी, दस्त, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। चिकित्सकों का कहना है कि संभवतः खराब या पुरानी लस्सी पीने से यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



एक ही परिवार के 8 लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच में खराब या पुरानी लस्सी पीने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। सभी मरीजों का उपचार जारी है और हालत पर निगरानी रखी जा रही है। -मनीष खुराना, मेडिकल ऑफिसर अल आफिया सामान्य अस्पताल





फोटो कैप्शन:- अस्पताल भर्ती मरीजों का उपचार करते डॉक्टर्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed