फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 colonies outside municipal area will be regular

Gurugram News: नगर निगम क्षेत्र से बाहर 11 कॉलोनियां होंगी नियमित

Tue, 27 Jun 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
11 colonies outside municipal area will be regular
मंजूरी के लिए इसी सप्ताह सरकार के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन


टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के सर्वे में चिह्नित 49 कॉलोनियां निर्धारित मानकों की जांच की प्रक्रिया में

निगम क्षेत्र में आने वाली अनियमित कॉलोनियों का नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा सर्वे

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जिले में अनियमित कॉलोनियों में रह रहे निवासियों के लिए राहत की खबर है। अनियमित कॉलोनी को नियमित करने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा कर रही 11 कॉलोनियों की सूची जिला प्रशासन ने तैयार की है। इन कॉलोनियों को मंजूर करने का प्रस्ताव इसी सप्ताह सरकार के पास भेजा जाएगा। फर्रुखनगर, हरसरू में चार-चार कालोनी शामिल हैं। सोहना, बादशाहपुर व मानेसर में एक-एक कॉलोनी है।
बाकी बची 49 कॉलोनियों की सूची जांच के लिए संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दी गयी है। विभागीय जांच में दुरुस्त पाए जाने वाली कॉलोनियों की सूची तैयार कर जुलाई में मंजूरी का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। निगम क्षेत्र में आने वाली अनियमित कॉलोनियों का सर्वे संबंधित नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला नगर योजनाकार, राजस्व व पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा निगम क्षेत्र से बाहर बसावट वाली अनियमित कॉलोनियों का वर्ष 2021 में सर्वे कराया गया था। इसमें 102 कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। करीब 60 कॉलोनी ही ऐसी पाई गई जो निर्धारित मानकों के प्रमुख बिंदुओ जैसे दो एकड़ से अधिक का क्षेत्रफल व तीन मीटर से अधिक चौड़े रास्ते जैसी शर्तों पर खरी उतरी हैं। डीसी ने बताया कि इनमें से 11 कॉलोनी में सभी विभागीय जांच पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की शर्त में बदलाव किया है। पूर्व में कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए अभी तक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शर्त होती थी, लेकिन अब से आरडब्ल्यूए की आवश्यकता नहीं होगी। कॉलोनी का कोई भी व्यक्ति कॉलोनी को नियमित करने के लिए आवेदन करेगा तो निर्धारित मानकों की जांच कर उसे पास कर दिया जाएगा।





निर्धारित मानकों के तहत नियमितीकरण के लिए फर्रुखनगर में चार, हरसरू में चार, मानेसर में एक, बादशाहपुर में एक व सोहना में एक कॉलोनी का चयन किया गया है।- मनीष यादव, जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed