फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 Ambitious Toilets Being Constructed in the District

Gurugram News: जिले में बनाए जा रहे 11 महत्वाकांक्षी शौचालय

Thu, 23 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
11 Ambitious Toilets Being Constructed in the District
-पांच शौचालयों का काम पूरा, शेष का काम जारी, काम में देरी पर ठेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में महत्वाकांक्षी शौचालय निर्माण कार्य प्रगति पर है। नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में कुल 11 प्रस्तावित शौचालयों में से पांच शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य जारी है। जहां कार्य में देरी पाई गई है, वहां संबंधित ठेकेदारों को प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं तथा समय पर कार्य पूरा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि नूंह नगरपरिषद में 6 शौचालय प्रस्तावित है, जिनमें से 5 का काम ठेकेदार को अलॉट कर दिया गया है। 2 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि तीन पर अभी काम शुरु नहीं हुआ है। वहीं पुनहाना में एक शौचालय प्रस्तावित था, जिसका निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं फिरोजपुर झिरका में चार शौचालय प्रस्तावित है, जिनमें से दो का कार्य पूरा हो चुका है। जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह ने बताया कि इनके निर्माण में देरी के लिए ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला की एमसीए के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सड़क सफाई, ताजा कचरे के प्रसंस्करण, नालों की सफाई तथा महत्वाकांक्षी शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि सड़क सफाई के कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा कुछ क्षेत्रों में यह कार्य नगर परिषद स्तर पर ही किया जा रहा है। वहीं, अन्य स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed