{"_id":"5c31e556bdec225715598cca","slug":"101546773846-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, तो पड़ोसी ने सड़क के बीच में चिनवाई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, तो पड़ोसी ने सड़क के बीच में चिनवाई दीवार
विज्ञापन
अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर चिनवाई दीवार
गुरुग्राम। कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर-8 में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम व सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खफा लोगों ने रविवार को सड़क के बीचोंबीच दीवार चिनवा दी। दीवार बनने से गली में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन निगम अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा देख पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई और लौट गई। फिलहाल जांच चल रही है।
कृष्णा कॉलोनी के मकान नंबर 373/12 में रहने वाले शिकायतकर्ता आर.एस दहिया ने बताया कि उनके मकान के सामने प्लॉट नंबर 309/12 में एक बिल्डर भवन निर्माण कर रहा है। आरोप है कि बिल्डर ने नगर निगम से पास करवाए नक्शे को दरकिनार कर और नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण किया है। बिल्डर ने सड़क की तरफ चार-चार फुट के छज्जे बनवाए हैं। इन छज्जों पर शौचालयों का भी निर्माण किया है। आरोप है कि बिल्डर ने गेट लगाने के लिए सड़क पर भी दो फुट आगे तक कब्जा कर लिया है। इसके विरोध में पड़ोसियों ने भी रविवार को सड़क के बीच में करीब चार फुट की दीवार बनवा दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम के तत्कालीन मुख्य जिला नगर योजनाकार, जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट से लेकर अन्य अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है। सीएम विंडो पर भी शिकायत दी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
----------------
बयान:
मामला संज्ञान में आया है। संबंधित क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
-यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त
---
मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक कुमार, न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी