फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता

एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता

Wed, 05 Dec 2018 06:31 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता
एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन

गुरुग्राम। एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर 15 दिसंबर तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी से जुड़ी जानकारी देगी। यदि किसी में भी एचआईवी के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें जांच के लिए संबंधित क्षेत्र में बने स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया जाएगा।

क्षय एवं एचआईवी रोग प्रमुख व उप-सिविल सर्जन डॉ. विजय के मुताबिक एचआईवी एक संक्रमण है। यदि समय पर इसका इलाज हो तो एड्स होने से बचा जा सकता है। एचआईवी पीड़ितों की संख्या कम करने के लिए सरकार भी तरह-तरह के कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नए मरीजों की पहचान करने और लोगों को इस बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 दिसंबर तक पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी के कारण, लक्षण व उपचार की जानकारी देंगी। यदि उन्हें किसी में भी एचआईवी के लक्षण दिखते हैं तो उसे संबंधित स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया जाएगा, जहां उसकी पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed