फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   101 rupees were deducted when I downloaded the reel, 1.36 lakh rupees were deducted when I complained.

Gurugram News: रील डाउनलोड की तो कटे 101 रुपये, शिकायत की तो निकल गए 1.36 लाख

Thu, 02 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
101 rupees were deducted when I downloaded the reel, 1.36 lakh rupees were deducted when I complained.
पीड़ित ने गूगल पर मिले नंबर पर किया था संपर्क
विज्ञापन

ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर निकाले रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फेसबुक पर रील डाउनलोड करने पर खाते से 101 रुपये कटने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेकर संपर्क किया तो ठग ने एक एप डाउनलोड कराया और खाते से 1.36 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से बिहार के जिला बेगूसराय निवासी रंजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते शुक्रवार को वह फेसबुक पर रील देख रहे थे। उसी दौरान उन्हें माता दुर्गा की रील दिखाई दी थी। उन्होंने रील डाउनलोड की तो उनके पास दो रुपये कटने का मैसेज आ गया। कुछ समय बाद ही उनके पास फिर से 99 रुपये कटने का मैसेज आ गया। उन्होंने गूगल से अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेकर संपर्क किया। मोबाइल पर बात करने वाले ने उनसे एक एप मोबाइल में डाउनलोड कराया। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक से हैंग हो गया और उनके खाते से 1.36 लाख रुपये कट गए। साइबर पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि ठगों ने अपनी तरफ से ही कोई रुपये कटने का मैसेज भेजा था या फिर पीड़ित के किसी अन्य कारण से रुपये कटे थे।
विज्ञापन



मुनाफा कमाने का लालच देकर ठग लिए 2.41 लाख

गुरुग्राम। जालसाजों ने एक युवती को टास्क करके रुपये कमाने का लालच देकर 2.41 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए ठगों ने पहले कुछ मुनाफे के रुपये भी दिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-95ए निवासी मोनिका शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जुलाई को उनको टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ दिया गया था। वहां पर रिवियू करने का टास्क किया तो उन्हें 200 रुपये दे दिए गए। इसके बाद उनसे थोड़े -थोड़े रुपये अपने खाते में डलवाते और मुनाफा देकर वापस कर देते। इसके बाद ठगों ने उनसे सात हजार रुपये ट्रेडिंग में निवेश कराए। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो ठगों ने और रुपये मांगने शुरू कर दिए। हर बार कहते थे कि उनके रुपये 50 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं। ठगों ने कई बार में उनसे 2.41 लाख रुपये ठग लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




केवाईसी करने के नाम पर लिंक भेजकर निकाल लिए 1.88 लाख रुपये

गुरुग्राम। ठगों ने एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक से उनके बैंक के कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर 1.88 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ओम नगर निवासी विपिन कुमार तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आठ सितंबर को उनके पास एक युवक ने फोन करके कहा कि उनके बैंक के कार्ड की केवाईसी करनी है। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक पर जाकर जानकारी भरी तो उनके खाते से दो बार में 1.88 लाख रुपये कट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed