फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 students selected for state level competition

Gurugram News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन

Wed, 08 Oct 2025 04:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
10 students selected for state level competition
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी (एचएससीएसीआईटी) के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में नौ महाविद्यालयों के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अभिव्यक्ति और लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अंजना आनंद रहीं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें हर्षवर्धन, स्नेहा, कोमल, लिप्सा, अनु, कोमल रानी, कनिष्का वर्षनेय, अंशिका कुमारी, छवि राजपूत और साक्षी यादव शामिल हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संवाद और चिंतन को प्रोत्साहित करने में सफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed