फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 private hospitals stuck in recovery from relatives of corona infected

कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों से अधिक वसूली में फंसे 10 निजी अस्पताल

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
10 private hospitals stuck in recovery from relatives of corona infected
गुरुग्राम। कोरोना काल में संक्रमितों के इलाज के नाम पर ज्यादा रकम वसूलने के मामले में 10 निजी अस्पताल फंस गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर की गई जांच में प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी माना गया है। अब इन सभी के खाते खंगालने की जिम्मेदारी सीए को सौंपी गई है। इसके लिए एक्सपर्ट के रूप में प्रशासन ने सीए नियुुक्ति किए थे। इन्हें भी जांच के दौरान अधिक पैसा लेने की पुष्टि हुई है। अब विस्तार से यह जांच हो रही है कि उपचार के लिए हर चीज का कितना रेट था और कितना अधिक वसूला है। वहीं दूसरी ओर इस खुलासे के बाद निजी अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई है। वह शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर शिकायतें वापस लेेने के लिए कह रहे हैं। इसकी एवज में उनसे अधिक ली गई राशि को वापस करने को भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन

दो महीने पहले कोरोना संक्रमण के दौरान इलाज के नाम पर अधिक राशि वसूलने के काफी मामले सामने आए थे, लेकिन सरकार और प्रशासन में 20 निजी अस्पतालों की 87 शिकायतें दर्ज हुईं थीं। इनमें से 10 अस्पतालों की 37 शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गईं हैं। उन्हीं की प्रशासनिक जांच के बाद सीए के स्तर से जांच की जा रही है, जिसमें सीए यह देख रहे हैं कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज के लिए विभिन्न सुविधाओं के क्या रेट थे। इनकी एवज में कितनी राशि मरीजों के तीमारदारों से वसूली गई है।
विज्ञापन

सीए की टीम शिकायत के साथ तीमारदारों से वसूली गई राशि की रसीद और निर्धारित दर का मिलान कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों में डेढ़ से लेकर दो गुना तक का अंतर है। इसमें रूम चार्ज, डाक्टर की कंसलटेंट फीस, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, वेंटिलेटर तथा आईसीयू में रखने का लिया गया चार्च। वहीं दूसरी ओर शासन की ओर से इनके लिए निर्धारित की गईं दर। इन दोनों के मिलान के दौरान काफी अंतर मिल रहा है। कई लोगों से तो दो गुना से अधिक रकम वसूली गई है। इतना ही नहीं दवाएं भी ज्यादा लिखी गईं लेकिन उतनी मरीज इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे भी कई मामले इस जांच के दौरान सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों की शिकायतें मिलीं थीं, उनकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की टीम कर रही है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट पूरी हो जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. यश गर्ग, जिला उपायुक्त
सिटी मजिस्ट्रेट का कोट
इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी हो गई है। रेट के अंतर और अस्पताल के खातों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी सीए को सौंपी गई है। सीए के स्तर से यह जांच की जा रही है कि कितनी राशि ली जानी चाहिए थी, इसके विपरीत कितनी राशि ली गई है। इतना ही नहीं, जो राशि ली गई, वह अस्पताल के खातों में जमा हुई है या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर सीए तथा एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है। उनकी जांच के बाद ही इस मामले की रिपोर्ट डीसी को सौंप दी जाएगी।

-सिद्धार्थ दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट
इन अस्पतालों के खिलाफ आईं हैं शिकायतें
कथूरिया अस्पताल, कृति अस्पताल, कल्याणी, ममता अस्पताल, उमकल, सेठी, वरदान, चिराग, सरस्वती, सत्यम, पारस, त्रिवेणी, श्री बालाजी, कमला, गीतांजलि, गोविंद आदि अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed