फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 mm of Rain Exposes the Flaws in the Administration's Monsoon Preparations

Gurugram News: 10 एमएम बारिश ने प्रशासन की मानसून की तैयारियों की खोली पोल

Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
10 mm of Rain Exposes the Flaws in the Administration's Monsoon Preparations
गुरुग्राम में दस, सोहना में सबसे अधिक 12 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में हुई 10 मिलीमीटर बारिश ने प्रशासन की मानसून की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, यदि नगर निगम और जीएमडीए इस बारिश से सबक लें तो मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रविवार रात भी यही स्थिति रही। यह बारिश शहरवासियों के लिए आफत बन गई। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही। सेक्टर-4/7 आउटर रोड, धनवापुर रोड, सेक्टर-9, सेक्टर-10, राजेंद्र पार्क क्षेत्र, प्रकाशपुरी, सेक्टर-40, सेक्टर-32 और बसई रोड सहित कई इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धनवापुर रोड के स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और जीएमडीए ने बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं की है, जिसके कारण हर बार जलभराव की स्थिति बन जाती है। हंस एन्क्लेव निवासी मुकेश यादव ने बताया कि अधिकांश जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम और जीएमडीए को उनकी मानसून तैयारियों का आईना दिखाया है। यदि इस बारिश को चेतावनी मानते हुए समय रहते इंतजाम किए जाएं तो मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। फिलहाल नगर निगम और जीएमडीए नालों की सफाई करा रहे हैं। अब देखना होगा कि मानसून के दौरान इससे लोगों को कितनी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तहसील/उप-तहसील स्तर पर हुई बारिश (बीते 24 घंटे)

गुरुग्राम तहसील : 10 एमएम
कादीपुर उप-तहसील : 09 एमएम
हरसरू उप-तहसील : 09 एमएम
वजीराबाद तहसील : 18 एमएम
बादशाहपुर उप-तहसील : 10 एमएम
सोहना तहसील : 12 एमएम
मानेसर तहसील : 04 एमएम
पटौदी तहसील : 04 एमएम
फर्रुखनगर तहसील : 04 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed