फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 lakh demanded in the name of retracting the statement

बयान से मुकरने के नाम पर मांगे 10 लाख

Thu, 19 Aug 2021 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
10 lakh demanded in the name of retracting the statement
गुरुग्राम। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने जेल में बंद दो आरोपियों के खिलाफ बयान से मुकरने के नाम पर आरोपी के पिता से दस लाख रुपये की मांग की। रिकॉर्डिंग के बाद पुलिस ने हनीट्रैप में उसे एक लाख रुपया लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अवैध वसूली करने का मामला दर्ज किया है। भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। दुष्कर्म पीड़िता ने इस तरह की बात की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेम सिंह ने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत दी कि करीब 6 माह पहले एक नाबालिग लड़की उसके बेटे अजीत व दोस्त अभिषेक के साथ घूमने गई थी। वापस आकर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया था। अब उस नाबालिग लड़की की मां उससे कभी 10 तो कभी 15 लाख रुपये की मांग कर रही है। उसका कहना है कि रुपये दोगे तो मामला वापस हो जाएगा वरना तुम्हें सजा करा दूंगी। आरोपी के पिता ने कहा कि मैं गरीब हूं और एक साथ पूरी रकम नहीं दे सकता तो महिला 1 लाख की पहली किस्त लेने को तैयार हो गई। करार के हिसाब से बुधवार को गांव धुनेला में ही कमल के कार्यालय में पैसा लेगी। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देने की तैयारी शुरू की। शिकायतकर्ता के पास 500 रुपये के नोटों की 50-50 हजार रुपये की दो गड्डी थीं। पुलिस टीम ने इन गड्डी के कुछ नोटों के नंबर नोट कर उन पर पेंसिल से हस्ताक्षर किए और शिकायतकर्ता को वहां पहुंचकर इशारा करने को कहा। पुलिस टीम भी वहां पहुंची और शिकायतकर्ता ने महिला को रुपये दे दिए। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने महिला व उसके साथ आए बादशाहपुर निवासी पोप सिंह को गिरफ्तार कर उनसे 1 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed