फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1 died in train accident

ट्रेन से टकराया युवक, 10 फीट दूर गिरा, मौत

Thu, 27 Feb 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 died in train accident
गुरुग्राम। कार्टरपुरी गोशाला स्थित नगर निगम गुरुकुल के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह10 फीट दूर जा गिरा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक ब्रिजेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी जमशेद अहमद (20) गुरुग्राम में रहता था।
वह कार्टरपुरी स्थित नगर निगम गुरुकुल में डांस का छात्र था। 24 फरवरी की शाम को वह गुरुकुल गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने गुरुकुल में फोन कर पूछताछ करते हुए पुलिस को सूचना दी। देर रात परिजन गुरुकुल प्रधानाचार्य समेत अन्य के साथ गुरुकुल पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। देर रात 2 बजे उन्हें चौमा फाटक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। एएसआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मृतक मोबाइल पर किसी से बात करते हुए जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो उसे ट्रेन ने टक्कर मार दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed