{"_id":"5d5adf7e8ebc3e89c6177b84","slug":"1-65-cror-forgory-on-the-basisi-of-shop-selling-gurgaon-news-noi4559343108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बेचने के नाम पर 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बेचने के नाम पर 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। साहिबाबाद, गाजियाबाद में दुकान बेचने के नाम पर दो लोगों ने हरियाणा बिल्डर पर 1.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने तीन लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल इस संबंध में अदालत ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
शिकायत के मुताबिक, लोटस इंकलेव दिल्ली निवासी चंद्र प्रकाश कालरा, ध्रुव कालरा व डीएलएफ फेज-2 निवासी सुभाष वाधवा ने बताया कि उन्होंने हरियाणा बिल्डर साहिबाबाद, गाजियाबाद में कामर्शियल प्रोजेक्ट बना रहा था। इसके लिए बुकिंग कार्यालय सुशांत लोक फेज-1 में बनाया हुआ था। उन्होंने बिल्डर के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया। बिल्डर कंपनी के निदेशकों देवेंद्र कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित विपिन गुप्ता, हरिओम गुप्ता, हरि राम गुप्ता और कैलाश गुप्ता ने दुकान पर कब्जा मिलने तक एश्योर्ड रिटर्न की गारंटी दी थी। कुछ समय तक तो बिल्डर ने उन्हें निर्धारित राशि दी, लेकिन बाद में इस राशि का भुगतान करना बंद कर दिया। इसके बाद वह बिल्डर कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्होंने बहाना बनाकर उन्हें वापस भेज दिया। कुछ समय बाद उन्होंने कार्यालय व मोबाइल भी बंद कर दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर के मुताबिक, आरोपी ने एश्योर्ड रिटर्न के नाम पर लोगों को झांसे में लिया था। चंद्रप्रकाश कालरा, ध्रुव कालरा ने प्रोजेक्ट में 90 लाख रुपये और सुभाष वाधवा ने 85 लाख रुपये निवेश किए थे। इस मामले को लेकर निवेशकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।