{"_id":"3711311e045c60c4ffc83c1cae302480","slug":"gurgaon-to-get-high-tech-transport-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत जल्द पूरा होने वाला है आपका ये सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत जल्द पूरा होने वाला है आपका ये सपना
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Feb 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप उड़नखटोले पर बैठकर सफर करने का सपना देख रहे हैं तो बहुत जल्द आपका ये सपना सच होने वाला है।
विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक रहा तो गुड़गांववासी उड़न खटोले की सवारी का लुत्फ उठाएंगे। नगर निगम ने शहर में हाईटेक परिवहन प्रणाली मुहैया कराने का प्रयास आरंभ कर दिया है।
सोमवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने आस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उन्हें शहर का दौरा कराया।
डॉ. कुमार ने बताया कि नगर निगम गुड़गांव निवासियों को हाईटैक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर है। यहां के निवासियों को रिवर्सीबल एरियल ट्रामवेज (गैंडोला) जैसी हाईटेक परिवहन सेवा मुहैया करवाने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञों ने शहर का दौरा कर, इसके लिए संभावना तलाशी। निगामायुक्त ने बताया कि आस्ट्रेलिया की डोप्पलमेयर कंपनी के पीटर वॉगेलमैन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ एमजी रोड़, नाथूपुर, बायोडायवर्सिटी पार्क आदि क्षेत्रों का दौरा किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आपकी परेशानी दूर कर सकती है ये नई सर्विस
उन्होंने गुड़गांव को इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त पाया है। जल्दी ही आस्ट्रेलियन विशेषज्ञ इस प्रोजेक्ट पर आगामी प्रक्रिया शुरू करेंगे।
निगमायुक्त ने कहा कि शहर में यह प्रणाली मैट्रो और रैपिड मैट्रो से भी अधिक प्रभावी होगी। शहर के बदलते स्वरूप के कारण ऐसी व्यवस्थाओं की खासी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसे शहर की सेंट्रेलाइज पार्किंग से जोड़कर मॉल्स, मैट्रो स्टेशन और बड़ी मार्केट से कनेक्ट करने की योजना है। आगे की योजना पर इसके संचालन के बाद काम किया जाएगा।
आस्ट्रेलियन विशेषज्ञ पीटर के अनुसार इस प्रणाली की खासियत यह है कि इसके लिए बहुत ही कम जमीन की जरूरत होती है तथा इसे बिल्डिंग आदि के ऊपर से भी ले जाया जा सकता है। यह प्रणाली यात्रियों व माल ढुलाई के लिए संयुक्त यातायात प्रणाली है और यह दुर्गम क्षेत्र में उपयोग के लिए भी उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि यह शहरी यातायात के लिए एक अच्छी प्रणाली है।