फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon police had left crooks taking bribes

... तो दूसरे दिन हो जाता सबसे बड़ी लूट का खुलासा!

Thu, 06 Feb 2014 11:16 AM IST
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon police had left crooks taking bribes

दिल्ली की सबसे बड़े लूट का खुलासा दूसरे दिन ही हो जाता। अगर गुड़गांव पुलिस ने यह कदम नहीं उठाया होता। लूट मामले में गिरफ्तार बदमाश अजय नागरवाल ने पूछताछ के यह खुलासा किया है कि गुड़गांव पुलिस ने उसे दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन छोड़ दिया।

विज्ञापन


अगर गुड़गांव पुलिस पकड़े गए बदमाश से बरामद उस नौ लाख रुपये के बारे में कड़ी पूछताछ करती तो दिल्ली में आठ करोड़ की लूट का खुलासा दूसरे दिन ही दुनिया के सामने होता।

विज्ञापन

चोरी की रकम थाने में जमा है!

Gurgaon police had left crooks taking bribes

इस बीच पुलिस को देखकर प्रदीप भाग खड़ा हुआ, जबकि अजय को थाने में तैनात हवलदार संदीप कुमार ने पकड़ लिया। उस समय अजय के पास नौ लाख रुपये थे। हवलदार उसे थाने ले गया। अजय का कहना है कि थाने में उसे कई घंटे बैठाए रखा गया।

हवलदार ने जब उससे रकम के बारे में पूछा तो उसने (अजय) चोरी की बताई। बाद में हवलदार ने उसे नौ लाख में से डेढ़ लाख रुपये लौटाकर थाने से यह कहकर भगा दिया कि चोरी की रकम थाने में जमा कर दी गई है।

इस हवलदार ने पैसे लेकर छोड़ दिया था बदमाश

Gurgaon police had left crooks taking bribes

बदमाश अजय नागरवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब वह लूट की रकम से एसयूवी गाड़ी खरीदने गया था तभी गुड़गांव में तैनात हवलदार संदीप कुमार ने उसे उस समय पकड़ लिया था।

लेकिन हवलदार ने साढ़े सात लाख रुपये जमा करने की बात कहकर अजय को डेढ़ लाख रुपये लौटाकर थाने से भगा दिया था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि मामले में और तफ्तीश की जा रही है।

गुड़गांव पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। हवलदार संदीप को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

लूट के पैसे से SUV कार खरीदने गए थे आरोपी

Gurgaon police had left crooks taking bribes

लूट मामले में गिरफ्तार बदमाश अजय नागरवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि गुड़गांव में तैनात हवलदार संदीप कुमार ने उसे उस समय पकड़ लिया था।

लेकिन जब वह लूट की रकम से एसयूवी गाड़ी खरीदने गया था। हवलदार ने उसे पकड़ लिया था। इसी दौरान अगर उनसे पूछताछ की गई होती तो दूसरे ही दिन सारा मामला पुलिस के हाथ में होता।

64 लाख रुपये, जेटा कार, यमहा कार हुई है बरामद

Gurgaon police had left crooks taking bribes

पुलिस के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई संदीप गोदारा, संदीप वर्मा, हवलदार सुनील गौड़, यशवीर और यशपाल की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों-जोगिंदर उर्फ जॉनी, अजय नागरवाल और सुनील उर्फ काके को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 64 लाख रुपये, जेटा कार और लूट की रकम से खरीदी गई यामाहा फ्रेजर बाइक बरामद की है।

अजय ने बताया कि वारदात के दूसरे दिन लूट के मास्टरमाइंड शक्ति नायडू ने प्रदीप मछेंद्र और उसे सेकेंड हैंड एसयूवी खरीदने के लिए दस लाख रुपये देकर गुड़गांव भेजा था, ताकि वे गाड़ी में मोटी रकम लेकर दिल्ली से भाग सकें। प्रदीप और अजय वहां खेड़की दौला थाना इलाके में संदिग्ध हालात में घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed