विदेशी युवतियों का सऊदी नागरिकों ने किया रेप, तलाश जारी
गुड़गांव पुलिस ने सोमवार रात दो बंधक विदेशी युवतियों को मुक्त कराया। गौरतलब है कि गुड़गांव के डीएलएफ फेज-2 की सोसायटी में विदेशी नागरिकों ने दो विदेशी युवतियों को बंधक बनाकर रखा था।
पुलिस को जब सोसायटी में युवतियों को बंधक बनाने की बात पता चली तो उन्होंने वहां पहुंचकर दोनों को वहां से छुड़ाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सऊदी अरब के नागरिक हैं आरोपी
बीती रात गुड़गांव पुलिस ने नेपाल व एक अन्य देश की दो युवतियों को मुक्त कराया जिन्हें काफी समय से बंधक बना कर डीएलएफ फेज-2 में रखा गया था।
पुलिस ने बताया है कि बंधक बनाने वालों में सऊदी अरब के 2 निवासियों समेत 2 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पीड़ित युवतियों ने आरोपियों पर जबरन बंधक बनाने, रेप, अप्राकृतिक रेप का आरोप लगाया है और पुलिस ने इन्हीं मामलों में केस दर्ज किया है।
सूत्रों का कहना है कि गुडगाँव पुलिस को इस हाई प्रोफाइल मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर खासा मशक्कत करनी पड़ेगी।