फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon people will see shobhna dance after obama

ओबामा के बाद गुड़गांव वाले देखेंगे शोभना का कथक

Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
gurgaon people will see shobhna dance after obama
Shobhana Jha

शहर के सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थिएटर में शनिवार शाम मशहूर कथक नृत्यांगना शोभना झा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान उनके ग्रुप द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस नृत्यांगना ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष भी 2008 में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। अब गुड़गांव वालों को भी उनकी पेशकश देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मंच पर कई फिल्मी हस्तियों सहित कई जानेमाने थिएटर ग्रुप अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में गुड़गांव के कलाकारों व ग्रुपों को भी बराबर का मौका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में निर्देशिका शोभना झा को भी मौका दिया जा रहा है। 24 वर्षीय शोभना कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कार्यक्रम पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभना झा गुड़गांव के जलवायु विहार में रहती हैं। उन्हें कथक की शिक्षा गुरु गीतांजलि लाल व गुरु राजेद्र गंगानी से प्राप्त की है। वे कत्थक केंद्र से मास्टर डिग्री हासिल कर चुकी हैं। शोभना छोटी आयु में ही कई अवार्ड हासिल करने में सफल रही हैं।


सह जर्मनी, पोलैंड, हंगरी, टर्की, स्वीडन, कनाडा, बंग्लादेश, बहरीन, ट्यूनेशिया, सिंगापुर व सर्बिया सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। वह वर्ष 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं। जिसे काफी सराहना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed