फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon news diary

एक क्लिक में पढ़ें गुड़गांव की 5 अहम खबरें

Fri, 04 Mar 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Mar 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
gurgaon news diary
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

1- बड़कली चौक पर लगी हीरो बाईक की स्टाल

विज्ञापन


नगीना में जुमे को देखते हुए क्षेत्र के मुय चौराहे बड़कली चौक पर रॉयल हीरो की तरफ से हीरो कपनी की नई बाईकों को दिखाने और ग्रामीणों को आकर्षित करने के  लिए स्टाल लगाई गयी। स्टाल देखने वाले ग्रामीण हाजी हुसैन, लबरदार ओमप्रकाश, अते मोहमद, हाजी दीनू, तौफिक चिकारा ने बताया कि नई मोटरसाईकिल में खासियत जानने के लिए पहुंचे हैं। क्योंकि शादियों का सीजन भी आ रहा है और मोटरसाईकिल देना तो अब आम बात हो चुकी है। रॉयल हीरो की प्रबंधक यासमीन खुर्शीद ने बताया कि नई किस्म की माईलेज वाली मोटरसाईकिल बाजार में आई हैं। लोगों को उनके बारे में पता चले इसलिए बड़कली चौक को चुना गया। नई बाईक एक लीटर पेट्रोल में सौ किलोमीटर तय कर सकती है।

2-महिला दिवस पर होगा कार्यक्रम

नगीना में आरटीआई मंच 8 मार्च मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर उन महिलाओं को समानित करेगा जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपने संघर्ष का लोहा मनवाया है। मेवात में ऐसी प्रतिभाओं की पहचान के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी महिलाओं के बारे में बताये। ताकि उन्हें पुरस्कृत किया जा सके। सामाजिक संगठन आरटीआई मंच पिछले एक दशक से महिला उत्थान के लिए काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करता आ रहा है।

विज्ञापन

 

3-लाईलाज नहीं क्षय रोग: डॉ. बोरनाली

नगीना (ब्यूरो)। क्षय रोगियों को चिन्ह्ति करने के लिए सीएचसी में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 रोगियों को डिजीटल एक्स-रे और बलगम की जांच की गई। साथ ही 12 टीबी रोगियों की पहचान भी हुई। मेदांता डॉ. बोरनाली दत्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने के लिए मेदांता की टीम लगातार मुफत में एक्स-रे करती है। जिससे टीबी रोगियों की पहचान करने में आसानी हो पाती है। एसएमओ डॉ. गोबिन्द शरण ने कहा कि मेवात क्षेत्र में क्षय रोगियों के लिए विभिन्न डीएमसी के जरिये जांच और दवाईयों का प्रबंध किया गया है। ताकि मरीजों को नजदीक के डॉट्स सेंटरों पर निरन्तर मुफत में दवाईयां मिले। नूंह के एसटीएस रियाजुद्दीन ने मरीजों का पंजीकरण कर कहा कि लगातार ईलाज लेने से मरीज बिल्कुल ठीक हो जाता है। इस अवसर पर कांउसलर पवन, आनन्दराज, डॉ. टीआर परासर व मेदांता की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

4-करहेड़ी-नगीना अस्थल मंदिर सड़क का निर्माण शुरू

नगीना में लंबे वक्त से अस्थल मंदिर के सामने से नगीना होते हुए करहेड़ी जाने वाले मार्ग को बनाने की मांग उठती आ रही थी। इस मार्ग पर सोमवार से कार्य शुरू हो चुका है। अभी तक ये तो पता नहीं चला है कि कौन सा विभाग इस सड़क का निर्माण करा रहा है क्योंकि अभी भी न तो करहेड़ी और न नगीना में किसी प्रकार का सड़क पर बोर्ड लगा है। बता दें कि तत्कालीन मंत्री चौधरी आफताब अहमद से नगीना के जैन समुदाय के लोग कई बार इस मार्ग को बनाने के लिए मिले थे। क्योंकि पूजा पाठ करते जाते समय रोड़ियों से गुजरकर जाना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई तपेश ने बताया कि हमारा विभाग इस मार्ग को नहीं बना रहा। और हमें ये भी पता नहीं है कि इसे बना कौन रहा है।


 

5-पशु चोर गिरोह को बचा रही पुलिस

नगीना (ब्यूरो)। कस्बे से पशु चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों पर एफआईआर के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की है। अब पुलिस अधिकारी इन्हें बचाने के प्रयास में जुटें हैं। नगीना के शिकायतकर्ता तैयब ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो राहुल, सकील, नसीम, जब्बार गांव अड़बर ने मेरी दो अमेरिकन गाय चोरी की। मुकदमा दर्ज है अब मैंने सीएमविंडों में शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed