फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon leader son murdered

हजकां नेता के युवा पुत्र की गोली मारकर हत्या

Mon, 21 Sep 2015 08:18 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
gurgaon leader son murdered

हथियारबंद कार सवार बदमाशों ने शनिवार देर रात हाईवे स्थित होटल के पास हजकां नेता के युवा पुत्र मोहित (24) की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने 10 युवकों को इस मामले में नामजद किया है। इन सभी पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जाती है।

युवक के पिता राजेश वाल्मीकि पटौदी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस के अनुसार तीन युवकों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन

‌गोली ‌सिर में लगते ही ‌गिर पड़ा मो‌हित

gurgaon leader son murdered

पुलिस के अनुसार मोहित रात लगभग 10:30 बजे अपने दो साथियों के साथ बुलेरो गाड़ी से झाड़सा गांव से गुड़गांव गांव की ओर जा रहा था। वह 32 माइल स्टोन होटल के सामने गाड़ी रोक लघुशंका के लिए उतरा।

तभी एक सफेद कार पर सवार युवकों ने मोहित पर फायर कर दिया। एक गोली मोहित की पीठ में लगी जबकि दूसरी सिर में। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। उसे सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ.दीपक माथुर ने बताया कि गोली लगने से काफी रक्त रिसाव के कारण हृदय के पंप ने काम करना बंद कर दिया था।

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि सुअरों की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद था। इसके साथ ही एक दूसरे के क्षेत्र में जाकर सुअर चोरी को लेकर भी दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

हत्या मामले में नामजद 10 आरोपियों में पटौदी, घाटा और कादरपुर के साथ ही पलवल का भी युवक शामिल है। घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।- राजेश कुमार, एसीपी क्राइम, गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed