फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon jam: disaster management team reaches gurgaon when all went right

गुड़गांव 'महाजाम': आपदा निपट गई तब प्रबंधन करने आए अधिकारी

Sat, 30 Jul 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Jul 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
gurgaon jam: disaster management team reaches gurgaon when all went right
- फोटो : अमर उजाला

गुडग़ांव में महाजाम और जलभराव की आपदा निपटने के बाद चंडीगढ़ से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी खानापूर्ति के लिए यहां पहुंचे। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा शनिवार को एक्सप्रेसवे और जलभराव वाले स्थानों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जिमखाना क्लब में बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जलभराव की स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ मिलकर कार्य करें। इसके लिए सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ काम करें।
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम, हुडा, एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी, पुलिस सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी शिरकत की। सीएम ने अरोड़ा को यहां के हालात का जायजा लेने के लिए यहां पर विशेष तौर पर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे पंपों की क्षमता व संख्या बढ़ाने के निर्देश

gurgaon jam: disaster management team reaches gurgaon when all went right

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गुडग़ांव में जलभराव और यातायात जाम की समस्या से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि जलभराव और यातायात जाम की समस्या फिर से पैदा न हो।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे पंपों की क्षमता व संख्या बढ़ाने के निर्देश भी एनएचएआई अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही हुडा तथा नगर निगम के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की ड्रेनों व नालों सहित सीवरेज की सफाई करवाएं। उन्होंने सड़कों को भी गड्ढामुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी भी यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा न हो। बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ हीरो होंडा चौक सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा भी किया और जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार, निदेशक शेखर विद्यार्थी, हुडा के मुख्य प्रशासक विकास गुप्ता, गुडग़ांव के मंडलायुक्त डा. डी. सुरेश, पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, निगमायुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश, अतिरिक्त निगमायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, हुडा प्रशासक यशपाल यादव, एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक बीएस सिंगला, गुडग़ांव के एसडीएम अशोक गर्ग, पटौदी के एसडीएम रविंद्र यादव, सोहना के एसडीएम सतीश यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया, अनु श्योकंद, वाईएस गुप्ता व रोहित यादव सहित हुडा, नगर निगम, एनएचएआई, सिंचाई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed