{"_id":"1fa4dba4b2b54617b93d8aff4cf1defc","slug":"gurgaon-honda-chowk-eight-lane-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी ही बनेगा 8 लेन का फ्लाईओवर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी ही बनेगा 8 लेन का फ्लाईओवर!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे स्थित होंडा चौक पर बनने वाले आठ लेन के फ्लाईओवर की राह का रोड़ा जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्ट ने हुडा, बिजली विभाग और गेल को पत्र लिखकर उनकी लाइनों के विस्थापन में आने वाले खर्च का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
होंडा चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए सीवर, पानी, बिजली और गेल की पाइप लाइन को विस्थापित करना होगा। साइट पर भ्रमण करने के बाद हुडा प्रशासक ने विभागीय लोगों को काम में तेजी लाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एनएचएआई की ओर से तैयार प्रोजेक्ट का 15 दिन के भीतर टेंडर आवंटित किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके शर्मा ने हुडा, बिजली विभाग व गेल से लाइन हटाने में आने वाले खर्च की जानकारी मांगी है। फ्लाईओवर के लिए सबसे पहले हुडा को जमीन खाली करा कर एनएचएआई को देनी है।
विज्ञापन
गीन बेल्ट पर पंप को 500 मीटर खिसकाना होगा
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर होंडा चौक के आगे बना भारत पेट्रोलियम का पंप भी फ्लाईओवर की राह में रोड़ा है। एनएचएआई की ओर से उसे 500 मीटर तक आगे ले जाने को पत्र लिखा गया है। इसके बाद हुडा तेल कंपनी को पत्र लिखने के साथ ही ग्रीन बेल्ट पर जगह तलाशने लगी है।
सर्वे का प्रस्ताव सरकार को भेजा
एनएचएआई ने फ्लाईओवर के निर्माण में आने वाले सभी प्वाइंट और बनने वाले फ्लाईओवर का लेआउट प्लान सरकार को भेज चुका है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के फाइनेंस कमिश्नर की ओर से गुड़गांव का दौरा कर प्रशासनिक लोगों के साथ बैठक की जा चुकी है।