फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurdwara Prabandhak Committee started 12 free ambulances

दिल्ली में कोरोनाः गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरू कीं 12 मुफ्त एंबुलेंस

Wed, 15 Jul 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Prabandhak Committee started 12 free ambulances
निशुल्क सेवा.. - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह एंबुलेंस दिल्ली के सभी गुरुद्वारे में खड़ी रहेंगी। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के साथ ही इस एंबुलेंस को जरूरतमंदों के पास रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर दिल्ली में कोरोना मरीजो को अस्पतालों पहुंचाने को ध्यान में रख 12 एंबुलेंस का एक बेड़ा तैयार किया है। एंबुलेंस की खासियत यह है कि सभी तरह की आवश्यक मेडिकल सुविधाओं से लैस किया गया है।
विज्ञापन


इस सेवा को शुरू करने के मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि यह सेवा दिल्ली के हर कोने में शुरु की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस गुरुद्वारा साहिबान में खड़ी रहेंगी। जरूरत पड़ने पर तुरंत मरीजो को अस्पताल पहुंचायेंगी। दिल्ली कमेटी ने एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया है। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से भी संपर्क कर इस सेवा को प्राप्त किया जा सकेगा। 


प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि इस सेवा का जल्द ही विस्तार किया जाएगा यानी और अधिक एंबुलेंस इस बेड़े में शामिल करने की योजना है। कमेटी स्थानीय अस्पतालों में संपर्क कर रही है ताकि मरीज को जल्दी से जल्दी नजदीकी अस्पताल में ही पहुंचाया जा सके। प्रबंधक कमेटी एंबुलेंस की कमी नहीं होने देगी जिससे मरीजों को घंटों अपने घर पर ही अस्पताल जाने के लिए इंतजार करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed