फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurdwara Committee chairman charged for grabbing property worth crores

गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, फर्जी बिल बनाने वाले का आडियो जारी

Sun, 28 Oct 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Committee chairman charged for grabbing property worth crores
demo pic

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कमेटी सदस्य गुरमीत सिंह शंटी ने कमेटी प्रधान मनजीत सिंह जीके सहित उनके रिश्तेदारों पर भी करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


साथ ही धर्म प्रचार की आड़ में 82 हजार पुस्तकों के फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने फर्जी बिल बनाने वाली कंपनी के मालिक की आडियों भी जारी की।
विज्ञापन


शंटी ने बताया कि उन्होंने जो भी आरोप लगाए है उनके पूरे कागजात मौजूद हैं। उन्होंने मीडिया के समक्ष दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि कमेटी प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में माना है कि जीके ने अपनी पुत्री व दामाद की कंपनी से लाखों रुपये के कपड़े खरीदे थे। प्रवक्ता का यह कहना इस संबंध में जीके को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंटी ने सवाल उठाया जीके के घर के पते पर चलने वाली कंपनी की उनको यह जानकारी न हो यह हास्यास्पद है। जबकि यह कंपनी वर्ष 2015 में बंद हो गई थी तो उसके जरिए खरीददारी कैसे हो गई। 

उन्होंने कहा कि करोल बाग व सदर बाजार की दो संपत्तियां कमेटी को दान में मिली हैं। अदालत में कमेटी जानबूझ कर केस हार गई और आज इन संपत्तियों पर जीके के रिश्तेदारों का कब्जा है। इसी तरह, कनाडा से मिले एक लाख डालर को फर्जी तरीके से कमेटी पदाधिकारियों के जरिए बैंक से निकलवा लिया गया। आयकर रिटर्न में इस राशि का कोई जिक्र नहीं है।

शंटी ने कहा 82 हजार पुस्तकों के भी फर्जी बिल मामले में उन्होंने कहा ऑडियो में कंपनी के मालिक ने कहा है कि उसे चेक से भुगतान किया गया लेकिन बाद में उनके खाते से पैसे निकालकर कमेटी के महाप्रबंधक 25 लाख रुपये नकद ले गया। शंटी ने कहा उक्त सभी घोटालों की शिकायत उन्होंने थाने में दी है और पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज कर लिए है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

गुरुद्वारा कमेटी प्रवक्ता परमिन्द्र पाल सिंह ने कहा गुरमीत सिंह शंटी ने आज जो आरोप लगाए है उन पर कमेटी पहले ही नार्थ ऐवन्यू थाने में शिकायत दे चुकी है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed