फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gunman death in to current ATM hit

राजधानी में एटीएम से फिर निकली मौत

Tue, 12 Aug 2014 11:56 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Gunman death in to current ATM hit

दिल्ली के एटीएम बूथ जानलेवा बनते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर एटीएम बूथ में करंट लगने से दूसरे शख्स की जान चली गई। इस बार हादसा संत नगर बुराड़ी के एसबीआई के एटीएम बूथ पर हुआ। कैश डालने आई वैन के गार्ड को बूथ के शटर से करंट लग गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव समोथी, जिला कासगंज, यूपी निवासी दुर्गपाल (45) के रूप में हुई है। लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 19, ए-ब्लॉक, होली चौक, संतनगर बुराड़ी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 6:20 बजे दुर्गपाल कैश वैन के साथ इसी एटीएम में कैश डालने आया था। कैश डालने के दौरान चालक वैन में बैठा रहा, जबकि कस्टोडियन कैश डालने एटीएम में दाखिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

और ऐसे घटी घटना

Gunman death in to current ATM hit

दुर्गपाल बूथ का शटर गिराकर उससे लगकर खड़ा हो गया। अचानक दुर्गपाल को शटर से जोरदार करंट लगा और वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एटीएम के शटर से खुला तार टच हो रहा था, जिसकी वजह से दुर्गपाल को करंट लगा और उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि राजधानी में इसी सप्ताह एटीएम में करंट लगने से दूसरी मौत है। इससे पहले दो अगस्त को होलंबी कलां में रुपये निकालने गए एक शख्स को एटीएम के गेट से करंट लगा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed