फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gun fire on miscreants who made medical treatment in hospital at delhi

अस्पताल में मेडिकल करवाने आए बदमाश पर चलाई गोली, हमलावर गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 01:28 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gun fire on miscreants who made medical treatment in hospital at delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की हिरासत में मेडिकल करवाने आए एक बदमाश पर दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर गोली चलाने वाले बदमाश को मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रसंजीत कुमार झा के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बदमाशों के बीच पुरानी दुश्मनी है। हालांकि पुलिस इसे गैंगवार का मामला भी मान रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चार जनवरी को केएन काटजू इलाके में कार सवार बदमाशों ने बंटू मान नाम के युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था। जांच में पता चला कि बंटू की हत्या की साजिश हरियाणा में बबलू खेड़ा के भतीजे कपिल खेड़ा ने रची थी। दो हफ्ते पहले हरियाणा पुलिस ने कर्मवीर उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बंटू की हत्या के मामले में कर्मवीर को रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन


उधर, बंटू के दोस्त पिछले कुछ समय से उसकी हत्या करने वाले की तलाश में जुटे थे। आरोपियों को पता चला कि इस मामले में कर्मवीर को गिरफ्तार किया गया है और बृहस्पतिवार को वह मेडिकल के लिए आंबेडकर अस्पताल आने वाला है। इसी सूचना पर प्रसंजीत कुमार उसकी हत्या करने के मकसद से वहां पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed