फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gujarat police arrested gang of thugs in noida

फर्जी प्लेसमेंट के नाम पर करते थे गोरखधंधा, गुजरात पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sun, 30 Sep 2018 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Gujarat police arrested gang of thugs in noida
demo

गुजरात पुलिस ने शहर में चल रही एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का पर्दाफाश किया है। इसमें काम करने वाले आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों ने गुजरात के कई लोगों के साथ ठगी की है। गुजरात पुलिस ने नोएडा पुलिस की मदद से सेक्टर-27 स्थित कॉल सेंटर से छह लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आठ आरोपी अभी फरार हैं। गुजरात के दो युवकों ने अहमदाबाद में एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे जाने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने सैकड़ों युवक-युवतियों से ठगी की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद निवासी विशाल मखीजा बीकॉम पास हैं। विकास ने जुलाई में ऑनलाइन नौकरी के लिए आवेदन किया था। 23 जुलाई को उनके पास एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने के लिए फोन आया। कॉलर ने दो माह के भीतर नौकरी लगवाने का दावा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल और उसके दोस्त ने फोन करने वाले शख्स को अपने दस्तावेज ई-मेल कर दिए। इसके बाद फोन पर चार लड़कियों ने उनका साक्षात्कार लिया। आरोपियों ने नोएडा के सेक्टर-18 में ऑफिस बताया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर एक लाख रुपये की मांग की। विशाल और उसके दोस्त ने आरोपियों के दिए गए खाते में 61 हजार रुपये जमा करा दिए।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों दोस्तों का ऑनलाइन टेस्ट लिया। इस टेस्ट में दोनों को फेल कर दिया गया। टेस्ट में पास कराने के लिए आरोपियों ने और पैसों की मांग की। इस पर दोनों युवकों को ठगे जाने का शक हुआ। विशाल ने एक माह पहले अहमदाबाद के एक थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। गुजरात पुलिस की टीम इस फर्जीवाड़े की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed