फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gujarat ATS had been keeping an eye on the Al Qaeda suspect for a month

Terror Network: अलकायदा संदिग्ध पर एक माह से थी गुजरात एटीएस की नजर, पुलिस ने कहा- जारी रहेगा सत्यापन अभियान

Fri, 25 Jul 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 06:19 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम जीशान के साथ दो और लोगों को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
Gujarat ATS had been keeping an eye on the Al Qaeda suspect for a month
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा सेक्टर-63 से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध जीशान अली पर एटीएस गुजरात की टीम एक महीने से नजर रख रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ साथ आनेजाने वाले से लेकर मिलने जुलने वालों पर एटीएस नजर रख रही थी। वहीं नोएडा में उसकी गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर सत्यापन अभियान लगातार जारी रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम जीशान के साथ दो और लोगों को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


गुजरात एटीएस की टीम ने मंगलवार को देश के अलग अलग हिस्से से अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े चार संदिग्धों  को गिरफ्तार किया था। इनमें एक जीशान अली को नोएडा के सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया था। जीशान सेक्टर-63 में एफएनजी रोड पर सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर काम करता था। 
विज्ञापन


वह एक महीने पहले ही इस दुकान पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि एटीएस के पास जीशान के बारे में पूरी जानकारी थी। वह हाल के महीनों में कहां कहां गया और किस किस से उसकी मुलाकात हुई। कोतवाली सेक्टर-63 थाने से महज 400 मीटर दूरी पर आतंकी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर पुलिस किरायेदार और दुकानदारों का पुलिस सत्यापन कराएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले भी इस तरह का अभियान पुलिस चलाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में मकान कर दिया था खाली
मकान मालिक राकेश के मुताबिक कमरा किराये पर देने के दौरान उसने जीशान से आईडी ली थी। वह कमरे पर देर रात को आता था और समय पर किराया भी नहीं देता था। मई में उन्होंने कमरा खाली करा लिया था। वह कमरे पर ताला भी नहीं लगाता था। कमरे में गद्दा, गैस-चूल्हा, बर्तन व पानी की खाली बोतल मिलीं थीं। जीशान घर के पास से कोई सामान नहीं खरीदता था।

  • गेमिंग नेटवर्क के अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका : जीशान के पबजी गेम के नेटवर्क से अलकायदा मोड्यूल के संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। गुजरात एटीएस की टीम जीशान के मोबाइल की जांच कर रही है। मोबाइल जल्द ही फारेंसिक लैब में भेजा जाएगा

विद्रोह की साजिश रच रहे थे, आईएसआई से जुड़े तार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के भीतर विद्रोह कराना आईएसआई और पाकिस्तानी सेना का था मकसद। इसका खुलासा गुजरात एटीएस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने बुधवार को जिन चार संदिग्धों को पकड़ा है उनसे हुई पूछताछ में हुआ। सोशल मीडिया के जरिये चारों अपने आका से मिले फरमान को अंजाम देने में जुटे थे।



इन्हें दिल्ली,यूपी और गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले का भी टास्क मिला था, जिसकी साजिश चारों मिलकर रच रहे थे। पकड़े गए आतंकी, ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर उर्फ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे। पकड़े गए चारों आतंकियों को मोहम्मद फैक लीड कर रहा था। फैक दिल्ली में एक फास्ट फूड चेन में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed