फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guidelines for UGC NET Exam 2019

नीट प्रवेश परीक्षा में डेढ़ बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ लें पूरी खबर

Wed, 01 May 2019 07:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 May 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Guidelines for UGC NET Exam 2019
- फोटो : amar ujala

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए 5 मई को आयोजित होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में डेढ़ बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) प्रबंधन के मुताबिक, पहली बार पेन और पेपर मोड आधारित नीट परीक्षा 2019 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा में 15.15 लाख छात्र भाग ले रहे हैं। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर बड़ी दीवार घड़ी लगाई जाएगी, ताकि डेढ़ बजे के बाद आने वाले छात्रों को लेट होने की सूचना दी जा सके। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डेढ़ बजे से पहले एंट्री कर लें। देर से आने वाले छात्रों को किसी भी कारण के चलते छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


यदि कोई छात्र परीक्षा केंद्र पर समय पर नहीं पहुंच पाता है तो उसके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। छात्र को एडमिट कार्ड के साथ सरकारी फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इस पहचान पत्र में पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों को पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायबिटीज छात्र को दिखाना होगा कार्ड
परीक्षा केंद्र में डायबिटीज छात्रों को ही खाने की अनुमति होगी। इसलिए गेट पर एंट्री के दौरान उन्हें अपना हेल्थ कार्ड दिखाना होगा। परीक्षा अधीक्षक की अनुमति के आधार पर ही डायबिटीज छात्र शुगर टेबलेट, फल (केला, संतरा व सेब) ले जा सकेंगे। इसके अलावा पानी उन्हें पारदर्शी बोतल में ही लाना होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र में चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक, चाकलेट, कैंडी  या अन्य प्रकार की बोतल आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। 

दो बार हस्ताक्षर करना न भूलें  
छात्र को परीक्षा के दौरान दो बार हस्ताक्षर करने होंगे। एक बार अटेंडेंस शीट मिलने के बाद निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना होगा। जबकि दूसरी बार आंसर शीट निरीक्षक को देने के बाद करनी होगी। छात्रों को हस्ताक्षर करने के साथ-साथ अटेंडेंस शीट पर अपना फींगर इंप्रेशन भी देना अनिवार्य है। इसलिए अंगुली या अंगूठे पर मेंहदी या कट का निशान नहीं होना चाहिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि टेस्ट बुकलेट मिलने के बाद वे उसके कुल पेज की संख्या व भाषा अवश्य जांच लें। यदि कोई पेज कम लगे तो तुरंत निरीक्षक से दूसरी बुकलेट की मांग करें। 

परीक्षा केंद्र में नियम तोड़ने पर रद्द होगा दाखिला 

छात्रों को हिदायत दी जाती है कि परीक्षा केंद्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। यदि कोई छात्र परीक्षा नियमों को तोड़ता है तो उसका दाखिला रद्द हो जाएगा। छात्र मोबाइल फोन, ब्लूटूथ आदि लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं आ सकते हैं। 

परंपरागत ड्रेस पहनने वाले छात्र 12.30 करें रिपोर्ट
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, परंपरागत ड्रेस (कस्टमेरी) (बुर्का, हिजाब, पगड़ी, कृपाण, गाउन) पहनने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में 12.30 बजे पहुंचना अनिवार्य है। 

परंपरागत ड्रेस पहनने वाले छात्रों की जांच के मकसद से उन्हें परीक्षा केंद्र में पहले बुलाया जा रहा है, ताकि जांच के चलते छात्र को असुविधा न हो। लेट आने के चलते जांच पूरी नहीं हो पाती है। हालांकि एमसीआई के नियमों के तहत ही छात्र परंपरागत ड्रेस पहन सकते हैं। 

50 छात्रों पर एक जैमर 
परीक्षा में मुन्नाभाइयों पर नकेल कसने के लिए एनटीए जैमर का प्रयोग करेगी। एनटीए स्कूल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बना रहा है। इसमें  40 से 50 छात्रों पर एक जैमर लगा होगा। इसके अलावा हजारों की संख्या में सीसीटीवी कैमरा व वीडियोग्राफी से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले शिक्षकों व कर्मियों को दिशा-निर्देशों की ट्रेनिंग दी गई है। 

3 घंटों की परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न 
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, एनटीए वेबसाइट पर नीट 2019 प्रवेश परीक्षा पैटर्न का प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया गया है। नीट प्रवेश परीक्षा तीन घंटों में आयोजित होगी। 

फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी पर आधारित कुल 720 अंकों की परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। फिजिक्स के 45 प्रश्न 180 अंकों के होंगे। इसी प्रकार केमेस्ट्री में भी 45 प्रश्न 180 अंकों के रहेंगे। जबकि बायोलॉजी के 360 अंकों के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed