{"_id":"ee77c2a9ea48ea050bae346c8b565cfd","slug":"guest-teachers-meet-delhi-bjp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयु सीमा कम होने से नौकरी जाने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयु सीमा कम होने से नौकरी जाने का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में दुबारा नियुक्ति की आस लगाए बैठे गेस्ट शिक्षकों की नींद उड़ गई है। दरअसल, पीजीटी, टीजीटी के लिए आयु सीमा को 32 से घटाकर 30 कर दिया गया है। ऐसे में काफी संख्या में गेस्ट शिक्षकों केसामने दुबारा नौकरी पाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
गेस्ट शिक्षकों की ओर से राहत के लिए शिक्षा निदेशक से गुहार लगाई गई लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। गेस्ट शिक्षकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से भी इस मामले में मुलाकात की। हालांकि वहां से उन्हें राहत का मार्ग प्रशस्त करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
गेस्ट शिक्षक आयु सीमा कम किए जाने से काफी परेशान हैं। गेस्ट शिक्षक संगठन के अध्यक्ष प्रवीण तोबरिया ने बताया कि पहले से काफी संख्या में पढ़ाते आ रहे हैं। ऐसे में अब आयु सीमा को कम किए जाने से उनके सामने नौकरी पाने की उम्मीद समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयु सीमा को बढ़ाने की पहले से मांग करते आ रहे थे लेकिन अब उसे और कम कर दिया गया है। वह कहते हैं कि सरकारी स्कूलों में 992 स्कूलों में लगभग 10 हजार शिक्षक पढ़ाते आ रहे हैं। आयु सीमा घटाए जाने से इनमें से लगभग तीन से चार हजार शिक्षक छंट जाएंगे।
वहीं, शिक्षा निदेशालय ने बीते मंगलवार को एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक सेशन 2013-14 के गेस्ट शिक्षकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन इसके लिए नए आवेदन व पुराने शिक्षकों की मेरिट मिलाकर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।
गेस्ट शिक्षकों का कहना है कि पहले मेरिट में आकर नौकरी मिली थी वहीं अब दुबारा से नौकरी पाने के लिए मेरिट से गुजरना होगा। राहत के लिए बुधवार को काफी संख्या में गेस्ट शिक्षक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए। देर शाम उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से मुलाकात की।
गेस्ट शिक्षक संगठन के अध्यक्ष प्रवीण तोबरिया ने बताया कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि बृहस्पतिवार को इस मामले में राहत के लिए एलजी से बात की जाएगी। संभव हो सका तो शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को भी लेकर जाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से गेस्ट शिक्षक अपनी मांगों के लिए आंदोलन करते आ रहे हैं। गेस्ट शिक्षकों की ओर से जंतर-मंतर पर अनशन भी किया गया था। बीते सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की ओर से राहत का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अनशन तोड़ा था।