फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GST CTO in Noida commits suicide by shooting himself with revolver

Noida: जीएसटी के सीटीओ ने रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या... नहीं मिला सुसाइड नोट, जताई जा रही ये आशंका

Sun, 28 Jul 2024 06:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
GST CTO in Noida commits suicide by shooting himself with revolver
अनिल माथुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी विभाग के सीटीओ (कॉमर्शियल टैक्स अफसर) ने शनिवार आधी रात को नोएडा के सेक्टर-41 स्थित घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बुलंदशहर में तैनात थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के पोंडरी निवासी 55 वर्षीय अनिल माथुर बुलंदशहर में जीएसटी विभाग में कॉमर्शियल टैक्स अफसर के रूप में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में रहते थे। शनिवार आधी रात को पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर में पहले से आपस में झगड़ा चल रहा था। शराब पीने को लेकर विवाद होता था। शनिवार रात को अनिल माथुर शराब पीकर घर आए थे। तभी परिवार के लोगों ने कुछ कह दिया। इस पर विवाद हो गया और उन्होंने अपने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

इस घटना के बाद से परिवार में मातम है। रविवार को मृतक के पैतृक गांव व बुलंदशहर ऑफिस के लोग नोएडा पहुंचे। नोएडा के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और परिवार के लोगों से इस बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed