फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   group housing builders submits 5 lakh each

ग्रुप हाउसिंग के बिल्डरों ने जमा कराए 5-5 लाख

Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
group housing builders submits 5 lakh each
इमारतें - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद सेक्टर-41 ग्रुप हाउसिंग स्कीम के बिल्डरों ने सिविल वर्क कराने के लिए 5-5 लाख रुपये नगर निगम को जमा करा दिए हैं। इसके लिए अलग से अकाउंट खोले गए हैं। इस पैसे का उपयोग मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ही खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों निगमायुक्त सोनल गोयल ने बिल्डरों को नोटिस जारी कर बकाया जमा कराने को कहा था। इस बाबत निगम अधिकारियों ने बिल्डरों के साथ बैठक भी की थी। सिविल वर्क पूरा होने के बाद बिल्डर बकाया पूरी रकम जमा कराएंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नगर निगम ने वर्ष 2013 में सेक्टर-41 में पांच ग्रुप हाउसिंग स्कीम लांच की थी। इसमें मेसर्स अरिहंत इंफ्रा रिलेटर्स लि., अहिंसा बिल्डर्स, मीनल हाउसिंग, आईकॉन रियलकॉन और राइज प्रोजेक्ट को करीब 9 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग के तहत लाइसेंस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डरों को किश्तों में जमीन की कीमत जमा करानी थी। पहले तो बिल्डरों ने रकम जमा करा दी। बाद में किश्त देना बंद कर दिया। उनका तर्क था कि वहां सिविल वर्क का कार्य निगम द्वारा पूरा नहीं किया गया है।

वर्तमान में उक्त पांच बिल्डरों पर निगम का करीब सवा सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। निगमायुक्त सोनल गोयल के साथ हुई बैठक के बाद पांच बिल्डरों ने 5-5 लाख रुपये नगर निगम को जमा करा दिए हैं।


इस बात की पुष्टि सहायक आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लो ने की। उन्होंने बताया कि जमा कराए गए 25 लाख रुपये से वहां सिविल वर्क कराया जाना है। निगमायुक्त के आदेश पर अलग से अकाउंट खोलकर उसमें धनराशि जमा कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed