{"_id":"e2b6a01a1e0baa9998db1b96ee2dd0c5","slug":"groud-reality-of-khirki-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है खिड़की एक्सटेंशन का पूरा सच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या है खिड़की एक्सटेंशन का पूरा सच?
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एसीपी बीएस जाखड़ और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बीच मालवीय नगर इलाके में पिछले सप्ताह हुई नोकझोंक के करीब आठ दिन बाद भी इलाके का माहौल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
यहां एक आंदोलन की आहट दिखाई देती है। लोगों ने सोमनाथ भारती का साथ देने के लिए संयुक्त मोर्चा बना लिया है। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। अमर उजाला संवाददाता पुरुषोत्तम वर्मा और फोटोग्राफर अनिल ने इलाके का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्थान-खिड़की एक्सटेंशन सांई बाबा मंदिर
समय- दोपहर करीब 2.00 बजे
नाइजीरियन युवकों के बीच झड़प
नेपाली नौकर को लेकर नाइजीरियन युवक लड़ते हुए बाबा सांई वाली गली में आ गए। एक नाइजीरियन युवक ने दूसरे नाइजीरियन युवक के सिर पर एलसीडी मार दिया था। इसके बाद लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान नाइजीरियन युवक वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। झगड़े से गली में भगदड़ मच गई। घायल युवक मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे। इस मामले में देर रात तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
जगह- सांई बाबा मंदिर वाली गली
समय- करीब 3.00 बजे
नाइजीरियन लोगों से परेशान हैं स्थानीय लोग
सांई बाबा मंदिर के पीछे स्थित एक खाली मैदान से कुछ चैनल इलाके का लाइव दिखा रहे थे। यहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे। यहां खड़े लोगों ने बताया कि मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन, खिड़की गांव और हौजरानी में भारी मात्रा में अफ्रीकी देशों के युवक रहते हैं।
यहां पर रहने वाले इरशाद ने बताया कि नाइजीरियन को लेकर स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ये लोग ड्रग्स का काला धंधा करते हैं और इलाके के युवकों और बच्चों को ड्रग्स देते हैं। नाइजीरियन युवकों को कई बार पकड़ा गया था उस दौरान कब्जे से ड्रग्स बरामद की गई थी।
नाइजीरियन युवतियां पूरी तरह कपड़े नहीं पहनती हैं और पूरी रात घूमती रहती हैं। फिरोज खान का कहना है कि शुरू में तो लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया नहीं था, अब नाइजीरियंस एक बड़ी समस्या बन गए हैं।
जगह- खिड़की एक्सटेंशन
समय-करीब 3.30 बजे
पुलिस बूथ बनाया गया
नाइजीरियन युवकों के झगड़े के चलते काफी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर खडे़ हुए थे। यहां पर महिलाएं और युवतियां पुलिस और मीडिया को कोसती नजर आईं। शकुंलता नामक एक महिला का कहना था कि कोई कुछ नहीं करता।
नाइजीरियंस के चलते इलाके में रहना मुश्किल हो गया है। प्रकाश नामक युवक ने बताया कि नाइजीरियन को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद सांई बाबा मंदिर के पास पुलिस बूथ बना दिया गया है। पुलिस नाइजीरियन पर गुपचुप तरीके से नजर रखती है।
स्थान- प्रेस एंक्लेव रोड व खिड़की गांव
समय -करीब 4.00 बजे
नाइजीरियंस युवक-युवतियों पर छींटाकशी करते हैं
कुछ नाइजीरियन युवती घूमती हुई दिर्खाईं दीं। डरी-सहमी हुई। इनसे जब बात की गई तो शुरू में तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। मीडियाकर्मी होने के बारे में बताया तब बात करने को राजी हुईं।
युवतियों ने कहा कि पिछले सप्ताह हुए विवाद के बाद लोग उनके ऊपर छींटाकशी करने लगे हैं। लोग उन्हें घूरकर देखते हैं। उनके बारे में कुछ न कुछ बोलते हैं। इससे उन्हें डर लगने लगा है। प्रिंसे नाम के नाइजीरियन युवक ने बताया कि वह पढ़ाई करने भारत आया है।
प्रिंसे को थोड़ी-थोड़ी हिंदी बोलनी आती है। प्रिंसे का कहना है कि अब खिड़की गांव में किराए पर रहने वाले नाइजीरियन युवक-युवतियां इलाके को छोड़कर अन्य जगहों पर रहने चले गए हैं और कुछ लोग जा रहे हैं।
स्थान- प्रेस एंक्लेव रोड
समय- करीब 4.00 बजे
लोगों ने संयुक्त मोर्चा बनाया, धरना शुरू
खिड़की एक्सटेंशन से प्रेस एंक्लेव रोड की तरफ निकलने पर दो दर्जन से ज्यादा लोग धरने पर बैठे मिले। स्क्रीन पर स्लोगन लगे पोस्टर चस्पा किए हुए थे।
जिसमें खिड़की गांव और हौजरानी के निवासियों के द्वारा विधायक सोमनाथ के समर्थन में धरना, सभी दूर बैठकर राज बहादुर न बनें, यहां आकर समस्या को जानें, बच्चों और महिलाओं को वेश्यावृति व नशे से बचाना है, इसमें लिप्त लोगों को सबक सिखाना है और वेश्यावृति व सेक्स रैकेट पर रोक लगानी है और अपने समाज व संस्कृति को बचाना है, आदि स्लोगन लिखे गए थे। इस मोर्चा के संयोजक देवेंद्र चौहान, संजय सैनी और जहीर अहमद हैं।
संयोजक देवेंद्र ने बताया कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने इलाके की सही समस्या को उठाया है। सोमनाथ भारती पर छेड़छाड़ आदि आरोप गलत हैं। इस संबंध में जल्द ही वे उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।