सगाई समारोह में युवती ने दूल्हे की मां का बैग उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गीता कॉलोनी में सगाई समारोह के दौरान एक युवक और युवती ने दूल्हे की मां का बैग उड़ा दिया। उसमें करीब तीन लाख के गहने, नगदी और दो महंगे मोबाइल थे।
वारदात मैरिज होम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गीता कॉलोनी निवासी रमेश चंद मिश्रा के बेटे अंकुर की 30 अक्तूबर को इलाके के वाटिका पैलेस मैरिज होम में सगाई थी।
कार्यक्रम के दौरान अंकुर की मां बेटे और बहू के पास स्टेज पर पहुंची और अपना बैग टेबल पर रख दिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि बैग वहां पर नहीं है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
दिल्ली में पांच हजार से अधिक शादियां आज
इस वर्ष एक बार फिर शादियों का दौर शुरू होने वाला है। करीब चार माह के बाद सोमवार से सड़कों पर फिर गानों की धुन पर बारातियों के ठुमके देखने को मिलेंगे। वहीं, दूल्हे राजा घोड़ी पर सवार होकर विवाह रचाने दुल्हन के द्वार जाएंगे।
सोमवार को कार्तिक मास की देव प्रबोधिनी एकादशी को देवों की पूजा के साथ ही शादियां शुरू हो जाएंगी। पंडितों के अनुसार सोमवार को करीब पांच हजार से अधिक शादियां हो रही है। अनेक सामाजिक संगठन कई जगहों पर गरीब कन्याओं का विवाह सामूहिक तौर पर कराएंगे। पंडितों के मुताबिक राजधानी की ज्यादातर कॉलोनियों व मोहल्लों में सोमवार को शादी होगी।
देव प्रबोधिनी एकादशी को विवाह के आयोजन के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन विवाह करवाने के लिए मुहूर्त निकलवाने के लिए कोई आवश्यकता नहीं होती। यह दिन देवों का माना जाता है और इस दिन उनका दरबार खुलता है।
मालूम हो कि आषाढ़ माह में अमावस्या के बाद आने वाली नवमी को प्रतिवर्ष विवाह होने बंद हो जाते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन देव सो जाते हैं और कार्तिक माह में अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को देव जग जाते हैं। इस कारण इस दिन से चार माह बाद विवाह होने शुरू होते है।