{"_id":"f1bf24fcec6607dd0f23967804e58e3a","slug":"groom-is-missing-before-marriage-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज है शादी और कपड़े ले लौटा ही नहीं दूल्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है शादी और कपड़े ले लौटा ही नहीं दूल्हा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनावनी क्षेत्र से अपनी बहन के घर आया एक युवक लापता हो गया है। रविवार को युवक की औरैया में शादी है। मामले में युवक के परिजनों ने थाना सेक्टर-58 में गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बेला, औरैया निवासी गौरव चौहान (32) पुत्र राकेश चौहान बुधवार को अपनी बहन के घर कनावनी आया था।
युवक के मामा पूर्व डीएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसने कपड़े लेने के लिए दिल्ली जाने की बात बहन से कही थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
युवक की शादी 25 जनवरी को है। मामले में शनिवार को थाना सेक्टर-58 में परिजनों ने युवक के गुमशुदा होने की बात कही है।
दूसरी तरफ, थाना सेक्टर-58 प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि युवक ने अपने मोबाइल में कॉल डाइवर्ट सिस्टम लगा दिया है।
वहीं, शनिवार शाम को युवक ने एक पान वाले के मोबाइल से औरैया स्थित घर पर परिजनों से बात कर कहा है कि वह ठीक है।