फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   groom came on helicopter in haryana

क्या हुआ जब दुल्हे राजा अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से उतरे..

Wed, 21 Feb 2018 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह Updated Wed, 21 Feb 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
groom came on helicopter in haryana
groom on helicopter - फोटो : अमर उजाला

भले ही सुविधा और संसाधनों तथा आर्थिक तौर पर नूंह जिला देशभर के पिछड़े जिलों में शुमार होता हो, लेकिन शौक के मामले में यहां के लोग किसी नवाब से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


इस बात को एक बार फिर संगेल निवासी एक दूल्हे ने उस वक्त सही साबित कर दिया, जब मंगलवार को वह अपनी दुल्हनियां को लेने हेलीकॉप्टर से उड़ा।

दूल्हे ने हाल ही में वकालत की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता के साथ नूंह की जिला एवं सत्र अदालत में प्रेक्टिस करता है। लेकिन इसके पिता जाने-माने वकील हैं।
विज्ञापन


एडवोकेट भूपसिंह कौशिक नूंह की जिला एवं सत्र अदालत में वकील हैं। उनके दो बेटे हैं। मंगलवार को उनके छोटे बेटे ब्रह्मदत्त की शादी थी और बारात पलवल जिले के गांव जल्हाका जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने एक ऐसा तोहफा दिया जो वो कभी नहीं भूल पाएगा

ब्रह्मदत्त ने अपने पिता के सामने इच्छा जाहिर की कि वह हेलीकॉप्टर में दुल्हन को लेकर आएगा। पिता ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक कर दिया। जिसके लिए नूंह व पलवल जिले के जिला प्रशासन से अनुमति ली गई।

मंगलवार को जब ब्रह्मदत्त अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुआ तो पूरा गांव दूल्हे के साथ-साथ हेलीकॉप्टर को देखने के लिए उमड़ पड़ा। दूल्हे और उसके परिवार की खुशी भी इस मौके पर देखने लायक रही।

ब्रह्मदत्त ने कहा, माता-पिता ने उसे शादी के मौके पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है, जिसे न तो वह स्वयं और न ही पूरा गांव भूल पाएगा।

वहीं एडवोकेट भूपसिंह कौशिक ने कहा कि बच्चों की इच्छा पूरी करना हर मां-बाप का फर्ज होता है। लेकिन बच्चों को भी अपने शौक अपने परिवार की स्थिति के हिसाब से ही पालने चाहिए।

बेटे ने उनके सामने हेलीकॉॅप्टर से दुल्हन लाने की इच्छा रखी तो उनके मन में भी बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने की इच्छा हुई और यह सब संभव हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed