{"_id":"69e10e5a2d8370fbe304f857","slug":"greenery-will-increase-in-the-court-premises-new-plants-will-be-planted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132564-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अदालत परिसरों में बढ़ेगी हरियाली, लगाए जाएंगे नए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अदालत परिसरों में बढ़ेगी हरियाली, लगाए जाएंगे नए पौधे
विज्ञापन
दिल्ली के कोर्ट परिसरों को हरा-भरा बनाने की तैयारी, गर्मी में लोगों को मिलेगा सुकून भरा माहौल
सनी सिंह
नई दिल्ली।
गर्मी के तापमान को ध्यान में रखते हुए अदालतों में आने वाले हजारों लोगों को जल्द ही बेहतर और सुकून भरा माहौल मिलने वाला है। कोर्ट परिसरों में हरियाली बढ़ाने के लिए बागवानी और पौधारोपण का काम किया जाएगा। सरकार लाखों रुपये खर्च कर अदालत परिसरों को हरा भरा बनाएगी। करीब 19 लाख की लागत से कोर्ट परिसरों को हरा-भरा बनाने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत विभिन्न प्रकार के मौसमी पौधे, सजावटी गमले और हरियाली बढ़ाने वाली अन्य चीजें लगाई जाएंगी। इससे न केवल कोर्ट परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि वातावरण भी अधिक स्वच्छ और ठंडा रहेगा। कई बार लोगों को अपने मामलों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में हरियाली उन्हें कछ हद तक आराम दे सकेगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक इस बार पौधों की देखभाल और नियमित रखरखाव पर खास ध्यान दिया जाएगा, समय समय पर पेड़-पौधों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि हरियाली लंबे समय तक बनी रहे।
-- -- --
-कोर्ट में रोज हजारों लोग आते हैं
-गर्मी और भीड़ में हरियाली राहत देती है
-पौधों से वातावरण बेहतर होगा
-वेटिंग एरिया ज्यादा आरामदायक बनेंगे
-कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा
-गर्मी के मौसम में हरियाली से काफी राहत मिलेगी
-पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है