फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green tax was double than halved cars on the road

ग्रीन टैक्स हुआ दो गुना, सड़क पर आधे रह गए वाहन

Thu, 17 Dec 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Green tax was double than halved cars on the road

राजधानी में ग्रीन टैक्स वसूलने से पर्यावरण की दृष्टि से अच्छे परिणाम दिखने लगे हैं। राजधानी में करीब 30 प्रतिशत व्यावसायिक वाहन कम आने कम हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ग्रीन टैक्स दोगुना होने से व्यावसायिक वाहनों की संख्या पहले की तुलना में 50 प्रतिशत कम होने का अनुमान है।

विज्ञापन


तीनों नगर निगम के लिए टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी ने व्यावसायिक वाहनों की संख्या कम होने का दावा किया है। उसके अनुसार राजधानी में व्यावसायिक वाहन 30 प्रतिशत कम हो गए हैं, इसके चलते उसने तीनों नगर निगम को टोल टैक्स भी कम देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम जो हर सप्ताह 10 करोड़ रुपये जमा कराती थी लेकिन ग्रीन टैक्स की वसूली शुरू होने के बाद कंपनी केवल सात करोड़ रुपये ही जमा करा रही है। कंपनी का कहना है कि ग्रीन टैक्स की वसूली के चलते व्यावसायिक वाहन आने कम हो गए हैं। इस कारण उनकी आय में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स से निगमों की आय पर असर

Green tax was double than halved cars on the road

राजधानी में ग्रीन टैक्स की वसूली आरंभ होने से तीनों नगर निगम मुसीबत में फंस गई है। एक ओर टोल टैक्स के रूप में उनकी आय कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर कंपनी से अनुबंध के तहत राशि लेने के लिए उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ गया है।

इसके लिए उसे बेवजह अपनी तिजोरी से राशि निकालनी पड़ गई। इतना ही नहीं, नगर निगम के खिलाफ टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी भी कोर्ट चली गई है, क्योंकि टोल टैक्स की राशि 30 प्रतिशत कम देने पर नगर निगम ने उसकी जमानत राशि में से उसकी भरपाई करनी आरंभ कर दी है।

तीनों नगर निगम के लिए टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेश के तहत ग्रीन टैक्स लेने में जमकर मनमानी कर रही हैं। इसको लेकर कई नाकों पर उसके कर्मचारियों व वाहन वालों के बीच झगड़े भी हो रहे हैं।

दरअसल, कंपनी के कर्मचारी सीएनजी चालित छोटे व्यावसायिक वाहनों सेे भी टोल टैक्स के साथ-साथ ग्रीन टैक्स भी वसूल रहे हैं, जबकि सीएनजी चालित वाहनों को प्रदूषण रहित माना गया है। इस बारे में आदेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed