फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green signal to schemes worth Rs 728 crore for the development of Yamunapar

Delhi NCR News: यमुनापार के विकास के लिए 728 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में योजनाएं हुई पारित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुनापार क्षेत्र में विकास की गति को तेजी से बढ़ाने के लिए 728 करोड़ रुपये की योजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में बृहस्पतिवार को योजनाओं को पारित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक अरविंदर सिंह लवली सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र का विकास दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का लक्ष्य यमुनापार को विकसित करना है। यहां पर नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने बोर्ड को कर दिया था निष्क्रिय
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बोर्ड को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया था, जिसकी वजह से यमुनापार का विकास पूरी तरह ठप हो गया था। अब बोर्ड ने जितने भी कामों की संस्तुति की है, वे सभी कार्य करवाए जाएंगे। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए खराब सड़कों, ड्रेनेज और जलभराव की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनापार के विकास की दिशा में निर्णायक कदम: कपिल मिश्रा
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि बोर्ड को पुनः सक्रिय करना यमुनापार के विकास की दिशा में निर्णायक कदम है। जिस स्तर पर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ, उसी स्तर का विकास अब यमुनापार क्षेत्र में भी किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास यमुनापार क्षेत्र की बुनियादी तस्वीर बदलने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed