फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green energy capacity can be increased by making coal power plants flexible: CSE

कोयला बिजलीघरों को लचीला बनाकर बढ़ाई जा सकती है हरित ऊर्जा की क्षमता: सीएसई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में हर साल करीब 9.2 से 10.1 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड की कमी की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में सौर और पवन ऊर्जा तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बिजली की जरूरत पूरी करने में कोयले से चलने वाले बिजलीघरों की अभी भी बड़ी भूमिका है। ऐसे में देश के लिए जरूरी है कि नवीकरणीय ऊर्जा और कोयला आधारित बिजली व्यवस्था को बेहतर तरीके से एक साथ चलाया जाए। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की नई रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोयला बिजलीघरों को जरूरत के हिसाब से अपनी बिजली उत्पादन क्षमता घटाने-बढ़ाने के लिए तैयार किया जाए तो देश को 18 से 34 गीगावाट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड में शामिल करने की जगह मिल सकती है। इससे बिजली क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में हर साल करीब 9.2 से 10.1 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड की कमी की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, देश ने नवंबर 2025 में अपनी स्थापित बिजली क्षमता में 50 फीसदी हिस्सा गैर-जीवाश्म स्रोतों से हासिल कर लिया था। यह लक्ष्य 2030 के लिए तय समय से करीब पांच साल पहले हासिल हुआ। हालांकि, सौर ऊर्जा की तेज वृद्धि के कारण बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौती बन रहा है। पिछले छह वर्षों में देश में सौर ऊर्जा की क्षमता करीब 3.5 गुना बढ़कर 160 गीगावाट से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed