फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Green Dreams' exhibition begins today at IGNCA on World Environment Day

Delhi NCR News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आईजीएनसीए में ‘ग्रीन ड्रीम्स’ प्रदर्शनी आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के जनपद सम्पदा प्रभाग ने ‘ग्रीन ड्रीम्स : ईको डिजिटल स्टोरीज’ नामक पेपरलेस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 5 से 12 जून 2026 तक आईजीएनसीए की दर्शनम्-1 गैलरी में आयोजित की जाएगी और इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। प्रदर्शनी में पर्यावरण, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित दो विशेष डिजिटल कहानियां प्रस्तुत की गई हैं। पहली कहानी ‘लूप/चक्कर’ एक बीज से जंगल बनने तक की यात्रा को दर्शाती है, जिसमें प्रकृति के चक्र और मानव हस्तक्षेप के प्रभावों को कलात्मक रूप में दिखाया गया है। दूसरी प्रस्तुति ‘साइकिल का सपना’ पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली पर आधारित है। इसमें एक साइकिल की संवेदनशील यात्रा के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है। दोनों कहानियां भोपाल स्थित एकलव्य प्रकाशन की पुस्तकों पर आधारित हैं। आईजीएनसीए के अनुसार, यह पहल कला, लोककथाओं और डिजिटल तकनीक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक समाज तक पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed