फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green Delhi: A hi-tech green bank of 50,000 plants will be ready in Alipur in 45 days

Green Delhi: अलीपुर में 45 दिनों में तैयार होगा 50,000 पौधों का हाईटेक ग्रीन बैंक, तैयारी में जुटा वन विभाग

Sat, 30 May 2026 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 03:47 AM IST
सार

दिल्ली के वन एवं वन्यजीव विभाग ने उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में 28 एकड़ भूमि पर 50 हजार पौधों की क्षमता वाली अत्याधुनिक नर्सरी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Green Delhi: A hi-tech green bank of 50,000 plants will be ready in Alipur in 45 days
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी में बढ़ती गर्मी और घटते हरित क्षेत्र के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के वन एवं वन्यजीव विभाग ने उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में 28 एकड़ भूमि पर 50 हजार पौधों की क्षमता वाली अत्याधुनिक नर्सरी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करीब 79.57 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना आने वाले वर्षों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और गर्मी के प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। विभाग ने परियोजना को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और लक्ष्य रखा है कि आदेश जारी होने के 45 दिनों के भीतर नर्सरी पूरी तरह तैयार कर ली जाए। 
विज्ञापन


इसके लिए ऐसी अनुभवी एजेंसी की तलाश की जा रही है, जिसे साइट मिलने के दो दिनों के भीतर काम शुरू करना होगा। नर्सरी में आधुनिक मिस्ट चैंबर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस विशेष चैंबर में 85 से 90 प्रतिशत तक नमी बनाए रखी जाएगी, ताकि भीषण गर्मी में भी पौधे सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा, पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यूवी स्टेबलाइज्ड शेड नेट हाउस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली अपनाई जाएगी, जिससे पानी की बचत के साथ पौधों को पर्याप्त पोषण मिल सकेगा। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार लीटर क्षमता का आरसीसी टैंक भी बनाया जाएगा। पौधों के लिए विशेष पॉली बैग्स और मिट्टी-खाद मिश्रण के बेड्स तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed