फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida west eco village society woman jumps off from 17th floor with his son all update

ग्रेटर नोएडाः 17वीं मंजिल से तीन साल के बेटे को गोद में लेकर कूदी महिला, दोनों की मौत, ये है वजह

Sat, 07 Nov 2020 12:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
greater noida west eco village society woman jumps off from 17th floor with his son all update
महिला ने अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसायटी में एक महिला ने 3 साल के मासूम के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने ननद से हुए विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। महिला के खुदकुशी करने से पहले ननद पर गर्म तेल उड़ेलने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 25 साल की प्रियंका त्यागी इको विलेज सोसायटी में परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह प्रियंका का पति अपने पिता को लेने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान प्रियंका का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी विवाद में प्रियंका ने अपनी ननद पर गर्म तेल उड़ेल दिया। इसके बाद प्रियंका अपने 3 साल के बेटे जिसका नाम दिव्यांश बताया जा रहा है को लेकर 17वीं मंजिल से कूद गई। महिला और मासूम की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननद को भी इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घरेलू विवाद में महिला के अपने बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की बात सामने आई है।


मृतका के पति का नाम निशांत त्यागी है जो मूलरूप से संभल के रहने वाले हैं। वहीं घायल ननद का नाम का नाम रीमा त्यागी है और वह बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed