फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida thieves enter bjp leader mahendra singh nagar house after shouting ran away by breaking car glass

ग्रेटर नोएडाः भाजपा नेता के घर पर बदमाशों का हमला, शोर मचाने पर गाड़ी का शीशा तोड़ भागे

Mon, 31 Aug 2020 03:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida thieves enter bjp leader mahendra singh nagar house after shouting ran away by breaking car glass
भाजपा नेता के घर में घुसे चोर कार कार का शीशा तोड़कर हुए फरार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के ग्राम बादलपुर में बीते रविवार की रात को अज्ञात बदमाश दीवार कूदकर भाजपा नेता के घर में घटना को अंजाम देने के लिए घुस गये। शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी को तोड़ कर फरार हो गए।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बादलपुर में भाजपा नेता महेन्द्र सिंह नागर परिवार के साथ रहते हैं। बीते रविवार की शाम को बिजली नहीं आने से वह नोएडा चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद रात के वक्त मौका पाकर अज्ञात बदमाश दीवार कूदकर भाजपा नेता के घर में घुस गए। आवाज होने पर आसपास के लोग व परिजन भी जाग उठे। जिससे बदमाश घर पर खड़ी एसेंट गाड़ी के आगे पीछे के शीशे तोड़ कर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के फरार होने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग भी आ गये। तलाश करने पर भी बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।  सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed