{"_id":"5e68c2a28ebc3ef4037323cd","slug":"greater-noida-surajpur-1-man-killed-in-land-dispute-between-2-groups-on-holi-case-against-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः होली के दिन जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः होली के दिन जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक युवक की हत्या
Wed, 11 Mar 2020 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
होली पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर दो गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा रास्ते को लेकर था और रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सिर्फ यही नहीं मृतक के भाई को भी गंभीर रूप से घायल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के चाचा समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। यह विवाद उस वक्त बढ़ गया जब दीवार में गाड़ी से टक्कर मारी गई। इसी से होली के दिन विवाद बढ़ा और गोलियां चल गईं और एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह घायल है।
विज्ञापन