{"_id":"5f4cee0fc619f865da3fb837","slug":"greater-noida-son-ask-money-from-father-for-admission-then-he-beats-son-badly-victim-claims-himself-national-level-football-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से एडमिशन के लिए पैसे मांगे तो लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने खुद को बताया राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से एडमिशन के लिए पैसे मांगे तो लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित ने खुद को बताया राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर
Mon, 31 Aug 2020 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
पिता ने बेटे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
मां-बाप चाहे अमीर हों या गरीब लेकिन उनका एक ही सपना होता कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करें। लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा पिता है जिसने एडमिशन के लिए पैसे मांगने पर अपने बच्चे की ही चमड़ी उधेड़ कर रख दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को एक बेटे ने अपने पिता से एडमिशन के लिए रुपये मांगे तो उसके पिता ने उसकी लाठी-डंडों से खूब पिटाई की। जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते इस छात्र के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन
छात्र पिता से अलग माता के पास रहता है। छात्र का दावा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल भी खेल चुका है। छात्र ने पूरे वाकये के बाद पिता, चाचा और चचेरे भाइयों पर पुलिस में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन