{"_id":"5d1c81848ebc3e3cf74fcd66","slug":"greater-noida-samadhan-diwas-serve-cold-drink-in-plastic-glass-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में मन रहा था समाधान दिवस, अधिकारियों को ही प्लास्टिक में परोस दी कोल्ड ड्रिंक, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में मन रहा था समाधान दिवस, अधिकारियों को ही प्लास्टिक में परोस दी कोल्ड ड्रिंक, हुई कार्रवाई
Wed, 03 Jul 2019 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर प्लास्टिक का इस्तेमाल
- फोटो : अमर उजाला
जेवर में आयोजित समाधान दिवस में कर्मचारियों ने अधिकारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लासों में कोल्ड ड्रिंक परोस दी। नगर पंचायत की ओर से शिकायत सुनने पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने कर्मियों को ऐसा करते देख पहले आलाअधिकारियों से इसकी शिकायत की और बाद में ग्लासों को जब्त कर कैंटीन में छापा मारा। साथ ही कैंटीन संचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
तहसील स्थित सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व मनेंद्र नाथ उपाध्याय, उपजिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, सीओ जेवर शरदचंद शर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार लोगों की शिकायत सुन रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तहसील कर्मी अधिकारियों के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास में कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचे। इस पर जेवर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद शुक्ला ने उपजिलाधिकारी गुंजा सिंह से इसकी शिकायत की और अधिकारियों के सामने से कोल्ड ड्रिंक भरे ग्लासों को उठवा लिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक व ग्लास तहसील में मौजूद कैंटीन से ही खरीदे हैं। इस पर ईओ ने कैंटीन में छापा मारकर वहां रखे अन्य प्लास्टिक के ग्लास के पैकेट को जब्त करते हुए संचालक पर जुर्माना लगाया है।
नगर पंचायत किसी भी हालत में प्लास्टिक के बैग, ग्लास, कप-प्लेट, पॉलिथीन आदि का भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाए हुए है। तहसील परिसर में चल रहे समाधान दिवस पर भी प्लास्टिक के ग्लास का उपयोग हो रहा था। ग्लास बेचने वाले कैंटीन संचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।- दिनेश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत जेवर