फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida most polluted city of india

Delhi NCR News: देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 312 किया गया दर्ज
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। फरवरी के आखिरी दिन ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में पहुंच गया। जिस कारण ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसका एक्यूआई अचानक ऑरेंज जोन से रेड जोन में 312 पहुंच गया। देश के साथ-साथ एनसीआर में किसी भी शहर का एक्यूआई रेड जोन में आसपास भी नहीं है। फरवरी में ग्रेनो का एक्यूआई तीसरी बार रेड जोन में पहुंचा है। हवा चलने का असर भी वायु प्रदूषण पर नहीं दिखा।


शुक्रवार को ग्रेनो का एक्यूआई 235 रहा था, लेकिन शनिवार को अचानक 312 पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई भी 260 दर्ज किया गया। इससे पहले 4 और 11 फरवरी को एक्यूआई रेड जोन में रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार फरवरी ज्याद प्रदूषित रहा है। पिछले साल फरवारी माह के 16 दिन येलो, 4 दिन ऑरेंज और 8 दिन ग्रीन जोन में थे। वहीं, इस बार एक्यूआई 16 दिन ऑरेंज, 9 दिन येलो और तीन दिन रेड जोन में रहा। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed