शिक्षक के पास पहुंचा छात्र और बोला- उल्टी गिनती शुरू हो गई है, पांच दिन में काम खत्म हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित जनता इंटर कालेज के फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) ने एक नाबालिग छात्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक के अनुसार विवाद आरोपी छात्र के स्कूल बैग में अवैध हथियार मिलने पर शुरू हुआ था।
जेवर के जनता इंटर कालेज के पीटीआई विमल कुमार शर्मा ने बताया बीते सप्ताह वह 11वीं कक्षा के छात्रों के स्कूल बैगों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के बैग से अवैध हथियार मिला था।
उन्होंने पूरी कक्षा के सामने उसे प्रधानाचार्य को सौंप दिया और छात्र के परिजनों को बुलाकर कार्रवाई की मांग की थी। उस समय छात्र के भविष्य को देखते हुए मामला शांत हो गया।
पीटीआई के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने एक छात्र को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उस पर हथियार की सूचना देने का शक था। सोमवार सुबह प्रार्थना के बाद उन्होंने आरोपी छात्र को प्रधानाचार्य के ऑफिस में ले जाकर बातचीत की।
आरोप है कि कुछ देर बाद छात्र उनके पास आया और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है, पांच दिन में काम खत्म हो जाएगा। पीटीआई ने अपनी जान को खतरा बताते हुए छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।