फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Indiscriminate sale of refined cheese in the markets, investigation confirmed

Greater Noida : रिफाइंड से बने पनीर की बाजारों में धड़ल्ले से बिक्री, खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में हुआ खुला

Thu, 14 Mar 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 06:36 AM IST
सार

खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने पिछले साल दिसंबर में पनीर की जांच करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत नोएडा, ग्रेनो, दादरी और जेवर स्थित अलग-अलग दुकानों, रेस्तरां और पनीर भंडार से 18 नमूने लिए थे। 

विज्ञापन
Greater Noida: Indiscriminate sale of refined cheese in the markets, investigation confirmed
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बाजारों में रिफाइंड से बना पनीर बिक रहा है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने पिछले साल दिसंबर में पनीर की जांच करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत नोएडा, ग्रेनो, दादरी और जेवर स्थित अलग-अलग दुकानों, रेस्तरां और पनीर भंडार से 18 नमूने लिए थे। 

विज्ञापन


प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में तीन नमूने असुरक्षित मिले, जबकि पांच सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य विभाग ने सभी के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा सेक्टर-62 स्थित रेड तंदूर रेस्तरां और सेक्टर-62 के लक्ष्मी डेयरी से लिया गया नमूना असुरक्षित निकला। इसके अलावा जेवर टोल प्लाजा पर एक गाड़ी से लिया गया सैंपल भी असुरक्षित पाया गया। गाड़ी अलीगढ़ से पनीर लेकर दिल्ली जा रही थी। हनीफ की गाड़ी आरिफ चला रहा था। वहीं, भंगेल रोड स्थित शिव डेयरी, कासना स्थित पारस ब्रांड पनीर, नोएडा स्थित सेक्टर-75 स्थित मैक्स हाइपर मार्केट इंडिया और अन्य से लिए गए सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। इस पांचाें नमूने में वसा की मात्रा कम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकनाई के लिए दूध में रिफाइंड का इस्तेमाल
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पनीर बनाने से पहले आरोपी दूध से क्रीम निकाल लेते हैं। इसके बाद रिफाइंड मिलाकर पनीर बनाते है। चिकनाई के लिए दूध में रिफाइंड या अन्य तेल मिलाया जाता है। घी की जगह रिफाइंड से काम लिया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

जिम जाने वाले युवा भी खूब खाते हैं पनीर
जिम जाने वाले युवाओं को प्रोटीन की जरूरत होती है। काफी युवा प्रोटीन की जरूरत खाने-पीने की चीजों से पूरी करते है। इसमें पनीर भी शामिल है। युवा रोजाना 100 से 250 ग्राम पनीर खाते है, लेकिन मिलावटी पनीर उनके स्वास्थ्य पर खराब असर डाल रहा है। मिलावटी पनीर से युवाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बीमारी हो सकती है। उससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।


 पनीर में रिफाइंड की मिलावट से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे दिल के दौरे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  पेट और आंतों में सूजन व छाले होने की समस्या हो सकती है, जो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी बन सकती है।
- डाॅ. निमित आहूजा, वरिष्ठ फिजिशियन

मामले में एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। मिलावटी पनीर के खिलाफ फिर से अभियान चलाया जाएगा।
- अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed