फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida Expressway hit seven km long jams, motorists stranded for hours

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा सात किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Expressway hit seven km long jams, motorists stranded for hours
नोएडा में जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर में शुक्रवार सुबह और दोपहर बाद आई झमाझम बारिश ने यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। कई स्थानों पर शाम के पीक आवर में भीषण जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


बारिश का पानी सड़कों पर भरने से यातायात ठहर गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। वहीं, गुड़गांव और दिल्ली में लगे भीषण जाम की ही तरह नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पर भी शाम को करीब सात किलोमीटर तक जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह के पीक आवर में खोड़ा तिराहे से लेबर चौक आने वाली सड़क पर बारिश का पानी भरने से यातायात थम गया। इस दौरान दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 3 से 5 बजे तक लगातार बारिश और इसके बाद रुक-रुककर होने वाली बारिश ने यातायात व्यवस्था पोल खोल दी। डीएनडी जाने वाले लूप में बारिश का पानी भर गया। पानी को पंप से निकालने का प्रयास किया गया।

शहर में कई प्वाइंट हुए प्रभावित

Greater Noida Expressway hit seven km long jams, motorists stranded for hours
नोएडा में जाम - फोटो : अमर उजाला

इस वजह से लूप की एक लेन का ही किसी तरह से इस्तेमाल हो पा रहा था। लेन घटने से लिंक रोड पर वाहनों की कतार लग गई। ग्रेटर नोएडा से आने वाले वाहन इसमें फंसे रहे। 

इसी दौरान दलित प्रेरणा स्थल के पास कार खराब हो गई जिससे महामाया फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। किसी तरह से कार को वहां से हटाया गया। इस दौरान दिल्ली जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। दरअसल, महामाया फ्लाईओवर के नीचे भी पानी लगने और एक्सप्रेसवे पर एफओबी के नीचे बाइक सवारों व अन्यों के खड़े होने से लेन प्रभावित हुई और जाम लग गया। 

बारिश व वाहनों की अधिकता बनी जाम की वजह

Greater Noida Expressway hit seven km long jams, motorists stranded for hours
नोएडा में जाम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहन चालकों को दिक्कत हुई। इसी तरह से महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। यहां कांवड़िए, बारिश व वाहनों की अधिकता जाम की वजह बने। कालिंदी कुंज पर कांवड़ियों को सड़क पार कराने के लिए भी ट्रैफिक रोका जा रहा था।

सेक्टरों में भी रहा संकट
जलजमाव से सेक्टर-15ए से रजनीगंधा चौराहे की ओर जाने वाली स्लिप रोड, सेक्टर-37 बॉटेनिक गार्डन, महामाया फ्लाईओवर के पास, नया बांस से गोलचक्कर चौराहे के बीच कई स्थानों पर जलजमाव से यातायात प्रभावित हुआ। 

इसी तरह से सुबह के समय एनएच-24 पर वाहनों का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसका असर मॉडल टाउन से मामूरा, सेक्टर-60, सेक्टर-59, सेक्टर-12, 22, लेबर चौक से एनआईबी सहित अन्य स्थानों पर भी पड़ा और ट्रैफिक फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed